अभी मुफ्त पाए पानी कनेक्शन, अलीगंज में 24 करोड़ की योजना तैयार, 35000 लोगों को मिलेगा फायदा
एटा के अलीगंज नगर में 24 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है, जिससे 35 हजार लोगों ...और पढ़ें

पानी की टंकी।
HighLights
अलीगंज में 24 करोड़ की पेयजल परियोजना पूर्ण होने के करीब।
35 हजार लोगों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, 7000 कनेक्शन का लक्ष्य।
जनवरी से पहले मुफ्त कनेक्शन, बाद में देना होगा शुल्क।
जागरण संवाददाता, एटा। अलीगंज नगर में पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए तैयार की जा रही पेयजल परियोजना का निर्माण कार्य अब पूर्ण होने के करीब है। जल निगम की ओर से घरों तक पानी पहुंचाने के लिए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। परियोजना का निर्माण पूरा होने और संचालन शुरू होने के बाद कनेक्शन लेने के लिए निर्धारित धनराशि चुकानी होगी। इसके बावजूद नगरवासी कनेक्शन लेने में अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं।
अलीगंज में करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रही इस परियोजना से नगर की लगभग 35 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना है।
सात हजार कनेक्शन देने का लक्ष्य
इसके लिए नगर में सात हजार पानी के कनेक्शन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जल निगम की ओर से लोगों को निशुल्क कनेक्शन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, लेकिन अभी तक बड़ी संख्या में लोग इसके लिए आगे नहीं आए हैं। परियोजना का काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को कोई धनराशि नहीं देनी पड़ रही है। यह सुविधा परियोजना निर्माण और कनेक्शन वितरण के मौजूदा चरण में उपलब्ध है। संचालन शुरू होने के बाद कनेक्शन लेने वालों को निर्धारित शुल्क देना होगा।
अलीगंज में 24 करोड़ से तैयार हो रही पेयजल परियोजना
अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय क्षेत्र सैय्यद तारिक अली ने बताया कि वर्तमान पेयजल परियोजना का कार्य लगभग पूर्ण होने जा रहा है। जनवरी से परियोजना शुरू होने की उम्मीद हैं, लोगों को वर्तमान में निशुल्क कनेक्शन दिए जा रहे हैं। कनेक्शन लेने वाले लोग अवर अभियंता जल निगम के नंबर 9457090468 पर कॉल करके पानी घर तक ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें- संंभल में टैंक की खोदाई में निकला मिट्टी का कलश, अंदर निकला अंग्रेजों के जमाने का 'खजाना', अब होगी जांच
यह भी पढ़ें- शासन की नई दरें हुई लागू: संभल में श्रमिकों को मिलेगी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी
35 हजार की आबादी को मिलेगा लाभ
पेयजल परियोजना का उद्देश्य नगर के 35 हजार लोगों के घर तक पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पानी पहुंचाना है। इससे लोगों को हैंडपंप और अन्य पेयजल स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। गर्मी के मौसम में भी नियमित जलापूर्ति से राहत मिलने की उम्मीद है। सात हजार कनेक्शन का लक्ष्य पूरा होने पर परियोजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंच सकेगा। ऐसे में नगरवासियों के लिए अभी निशुल्क कनेक्शन लेने का अवसर महत्वपूर्ण है।