विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संंभल में टैंक की खोदाई में निकला मिट्टी का कलश, अंदर निकला अंग्रेजों के जमाने का 'खजाना', अब होगी जांच

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:36 AM (IST)Updated: Tue, 03 Nov 2026 08:38 AM (IST)

संभल के गुन्नौर में गटर की खुदाई के दौरान एक मिट्टी के कलश से 1875 के विक्टोरिया शासनकाल के चांदी ...और पढ़ें

खोदाई के दौरान निकले सिक्के। सौ. ग्रामीण

खोदाई के दौरान निकले सिक्के। सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. गटर की खुदाई में मिला मिट्टी का कलश।

  2. कलश में मिले 1875 के विक्टोरिया शासनकाल के चांदी के सिक्के।

  3. पुलिस ने 70 सिक्के बरामद कर पुरातत्व विभाग को सौंपा।

संवाद सूत्र, गुन्नौर(संभल)। गांव जगन्नाथपुर में करीब एक माह पहले गटर की खोदाई के दौरान मिट्टी का कलश मिलने का मामला अब चर्चा में है। पुलिस अब तक करीब 70 चांदी के सिक्के बरामद कर चुकी है। बताया जा रहा है कि सिक्के वर्ष 1875 के हैं और विक्टोरिया शासनकाल के हैं। इस मामले में अब जांच की जिम्मेदारी पुरातत्व विभाग करेगा। इसके लिए पुलिस ने उन्हें पत्राचार कर दिया है।

गटर की खोदाई में मिला था मिट्टी का कलश

गांव निवासी रोहन के घर गटर की खोदाई के लिए दो मजदूर लगाए गए थे। खोदाई के दौरान मिट्टी का कलश मिलने पर एक मजदूर उसे कट्टे में भरकर ले गया, जबकि दूसरे मजदूर को कुछ सिक्के दिए। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद मामला गांव में फैल गया। मकान मालिक रोहन ने पुलिस से शिकायत की।

पुलिस ने 70 सिक्के किए बरामद

पुलिस ने जांच के दौरान करीब 70 सिक्के बरामद किए हैं। कोतवाली के एसएसआई संदीप मलिक ने बताया कि पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है। सिक्कों की प्रमाणिकता और ऐतिहासिक महत्व की जांच विभाग करेगा।

यह भी पढ़ें- शासन की नई दरें हुई लागू: संभल में श्रमिकों को मिलेगी बढ़ी न्यूनतम मजदूरी

यह भी पढ़ें- दिवाली की शॉपिंग में जरा संभलकर! इन 5 साइबर फ्रॉड से खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।