कासगंज के युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, गला घाेंटकर मारा; ऑटो में शव रखकर तालाब में फेंका
Etah Crime News एटा में कासगंज के युवक की हत्या का पर्दाफाश हुआ है। मृतक अशोक के संबंध उसके ममेरे भाई की पत्नी से थे जिसके चलते भाई अवधेश ने षड्यंत्र रचकर उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अशोक का शव शीतलपुर के निकट अशोक विहार में मिला था गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी।

जागरण संवाददाता, एटा। Etah News: शहर कोतवाली क्षेत्र में कासगंज जिले की युवक की हुई हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मृतक के संबंध उसके ममेरे भाई की पत्नी से थे, जिसके चलते भाई ने षड्यंत्र रचकर उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजा है।
10 अप्रैल को अशोक कुमार निवासी नगला मोती थाना ढोलना जनपद कासगंज का शव शीतलपुर के निकट अशोक विहार में मिला था। चोट पहुंचाकर उसकी हत्या की गई थी।
अशोक अपने ममेरे भाई अवधेश कुमार निवासी ककैरा कोतवाली देहात के यहां रहकर ट्रैक्टर चलाता था। अशोक अविवाहित था। वह अपने ममेरे भाई के यहां रह रहा था। उसके संबंध भाई की पत्नी से हो गए, इसके बारे में अवधेश को जानकारी हो चुकी थी। अवधेश और अशोक में कहासुनी हो गई थी। अशोक, अवधेश के घर से जाने के लिए राजी नहीं था।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।
अवैध संबंधों को लेकर दोनों में हुआ विवाद
शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि आठ अप्रैल की रात अवैध संबंधों को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और मारपीट हुई। इसके बाद अशोक की हत्या कर दी गई। उसके शव को ऑटो से लाकर गंजडुंडवारा रोड अशोक विहार कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया।
ये भी पढ़ेंः जबरन शराब पिलाई, गला घाेंटा और फिर जला दिया महिला शव... प्रॉपर्टी के लिए विधवा की हत्या; पुलिस ने किया खुलासा
ये भी पढ़ेंः चॉकलेट दिलाने के बहाने 4 वर्षीय मासूम को साथ ले गया युवक, झोपड़ी में किया दुष्कर्म; इलाज के लिए अस्पताल भेजी बालिका
पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल ऑटो किया जब्त
पुलिस ने आरोपित दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ऑटो भी पुलिस को मिला है, उसका मोबाइल फोन भी आरोपितों के पास से मिला। गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस की वर्कआउट करने वाली टीम में उप निरीक्षक महेंद्र सिंह, उप निरीक्षक पारुल वेगल, और कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार अंकित पवन कुमार शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।