Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kanwar Yatra 2025: एटा-आगरा रूट कांवड़ यात्रा के चलते डायवर्ट, 77 KM बढ़ी दूरी; यात्रियों पर बढ़ा किराये का बोझ

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Mon, 14 Jul 2025 02:31 PM (IST)

    कांवड़ यात्रा के कारण एटा से आगरा जाने वाले यात्रियों को अब 77 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। मार्ग परिवर्तन से रोडवेज बसों का रूट बदल गया है जिससे किराया भी बढ़ गया है। शनिवार से सोमवार तक बसें कुरावली होकर जाएंगी जबकि मंगलवार से शुक्रवार तक नगरिया मोड़ से। प्रशासन ने सुरक्षा और शांतिपूर्ण यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया है।

    Hero Image
    आगरा से एटा के लिए कांवड़ यात्रा के चलते रूट बदला गया है।

    जागरण संवाददाता, एटा। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर एटा से आगरा जाने वाले यात्रियों को अब ज्यादा दूरी और अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। मार्ग डायवर्जन के कारण रोडवेज और अनुबंधित बसें अब सामान्य रूट की बजाय घुमावदार रास्ते से होकर आगरा पहुंच रही हैं। इससे दूरी लगभग 77 किमी अधिक हो गई है, जिससे समय और किराया दोनों में बढ़ोत्तरी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा जाने वाले यात्री हर शनिवार शाम छह बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और टूंडला होकर आगरा जा सकेंगे। यह रूट 166 किमी लंबा है और किराया 246 रुपये देना होगा। यह रूट कांवड़ यात्रा मार्ग से हटकर तय किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

    कुरावली, घिरोर, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और टूंडला होकर आगरा पहुंचेंगी बसें

    यह मार्ग सामान्य से लंबा है, जिस कारण यात्रियों को 77 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। इसके चलते किराया भी बढ़ गया है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर असर पड़ रहा है। मंगलवार से शुक्रवार तक बसें नगरिया मोड़, निधौली कलां, जलेसर होते हुए आगरा जाएंगी और वापसी में टूंडला, अवागढ़, एटा रूट से होगी। यह मार्ग अपेक्षाकृत छोटा है, इसकी लंबाई 97 किमी है और किराया 134 रुपये चुकाना होगा।

    मंगलवार से शुक्रवार तक नगरिया मोड़-निधौली कलां मार्ग से जाएंगी आगरा

    बीते दिनों आगरा रोड पर दो दुर्घटनाएं हुई थीं, जिसमें दो कांवड़िए घायल हो गए थे। इसको देखते हुए प्रशासन ने हर सप्ताह बसों को वैकल्पिक मार्ग से भेजने का निर्णय लिया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय दिनों पर रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराएं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके और आम यात्रियों को भी असुविधा न हो।

    एआरएम नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रशासन की ओर से तय किए गए रूटों पर बसों का संचालन हो रहा है। तीन दिन शनिवार से सोमवार शाम तक कुरावली होकर जाएंगी और शेष चार दिन नगरिया मोड़, निधौली कलां-जलेसर होकर आगरा पहुंचेंगी।