विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सात फेरों के बंधन में बंधे अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पेंद्र सिंह, प्राची यादव संग हुई शादी; एशियाई पैरा गेम्स में जीता था पदक

Published: Sat, 28 Nov 2026 11:10 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2026 11:15 AM (IST)

अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो एथलीट पुष्पेंद्र सिंह यादव ने अलीगढ़ में दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता प्राची यादव से विवाह किया। नवदंपति के पैतृक गांव भलोल पहुंचने पर शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

जीवन संगिनी बनी प्राची के साथ दांपत्यसूत्र बंधन में अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पेंद्र सिंह यादव।

जीवन संगिनी बनी प्राची के साथ दांपत्यसूत्र बंधन में अंतरराष्ट्रीय एथलीट पुष्पेंद्र सिंह यादव। 

HighLights

  1. अंतरराष्ट्रीय जेवलिन थ्रो एथलीट पुष्पेंद्र यादव विवाह बंधन में बंधे।

  2. अलीगढ़ में दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता प्राची यादव से शादी हुई।

  3. एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक विजेता हैं पुष्पेंद्र यादव।

जागरण संवाददाता, एटा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जेवलिन थ्रो में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले एथलीट पुष्पेंद्र सिंह यादव विवाह बंधन में बंध गए। अलीगढ़ में उनका विवाह प्राची यादव के साथ संपन्न हुआ। विवाह के बाद दुल्हन सहित पैतृक गांव जैथरा के भलोल पहुंचने पर गांव सहित जिले के शुभचिंतकों और खेल प्रेमियों में खुशी है। लोगों ने नवदंपती को शुभकामनाएं देते हुए सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
जैथरा विकासखंड क्षेत्र के गांव भलोल निवासी पुष्पेंद्र सिंह यादव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। 

पुष्पेंद्र सिंह ने एशियाई पैरा गेम्स में जेवलिन थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर गांव, जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया था। इसके अलावा भी वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई पदक हासिल कर चुके हैं।

जेवलिन थ्रो में एशियाई पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया था जिले का गौरव

पुष्पेंद्र का विवाह प्राची यादव के साथ हुआ है। प्राची दिल्ली हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। वह बदायूं में सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी के पद पर तैनात गिरीश कुमार यादव की पुत्री हैं। उनका मूल गांव एटा जनपद का नगला गलू है। वर्तमान में उनका परिवार अलीगढ़ में निवास कर रहा है।

दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता हैं प्राची यादव

गौरतलब है कि अक्टूबर में एशियाई पैरा ओलंपिक प्रतियोगिता के चलते पुष्पेंद्र के विवाह की तिथि नवंबर में निर्धारित की गई थी। इससे पहले नवंबर में दिल्ली में दिल्ली हाईकोर्ट की अधिवक्ता प्राची यादव के साथ उनकी सगाई हुई थी। अब अलीगढ़ में विवाह संपन्न होने के बाद दोनों ने अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। गांव में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें- बसपा सुप्रीमो मायावती ने 33% महिला आरक्षण का किया स्वागत, एससी-एसटी महिलाओं के लिए अलग कोटे की मांग

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद में गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई रोडवेज बस, मां-बेटे समेत 4 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।