घर में अकेला पाकर ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म, सास ने इज्जत का हवाला दिया; मायके में पहुंचकर कराई रिपोर्ट
एटा जिले में थाना जलेसर क्षेत्र में ससुर ने बहू को घर पर अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है बहू को अकेला देख ससुर ने उसे कमरे में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसने सास आदि को दी मगर उन्हाेंने बेज्जती होने के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया।

जागरण संवाददाता, एटा। थाना जलेसर क्षेत्र में ससुर ने बहू को घर पर अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। इससे परेशान होकर महिला अपने मायके पहुंची। जहां उसने पूरी घटना स्वजन को बताई। इसके बाद महिला ने मामले की रिपोर्ट थाना जलेसर में ससुर के खिलाफ दर्ज कराई। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपित ससुर को पकड़ लिया। बाद में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।
महिला की चार महीने पहले हुई है शादी
थाना जलेसर क्षेत्र निवासी महिला की चार माह पहले शादी हुई है। छह सितंबर को उसकी ननद की तबियत खराब हो गई। इसे वह सास, ससुर के साथ ननद को लेकर कस्बा जलेसर चिकित्सक के पास गई थी। जहां से वह ससुर के साथ घर लौट आई। आरोप है उसी समय बहू को अकेला देख ससुर ने उसे कमरे में पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी उसने सास आदि को दी, मगर उन्हाेंने बेज्जती होने के चलते मामले को दबाने का प्रयास किया।
मायके में पहुंचकर स्वजन को दी अपने साथ दुष्कर्म की जानकारी
इसे देख महिला अपने मायके पहुंची। जहां उसने स्वजन को पूरी घटना बताई। इससे आहत होकर मायके पक्ष के लोग महिला को लेकर थाना जलेसर पहुंचे और मामले की रिपोर्ट ससुर के खिलाफ दर्ज कराई। महिला की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपित ससुर सतीश चंद्र को पकड़ लिया।
वहीं थाना प्रभारी जलेसर अमित कुमार ने बताया कि महिला का पति घर पर नहीं था। दर्ज रिपोर्ट पर आरोपित को पकड़ जेल भेज दिया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।