Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etah News : पति के साथ ससुराल जा रही महिला का ट्रक ने कुचला सिर, मौके पर हुई मौत

    एटा के जैथरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौत हो गई। 35 वर्षीय आशादेवी अपने पति के साथ ससुराल जा रही थीं तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है और मामले की जांच कर रही है। एक अन्य हादसे में दो लोग घायल हो गए।

    By vinay kumar Edited By: Shivgovind Mishra Updated: Fri, 22 Aug 2025 05:52 PM (IST)
    Hero Image
    ट्रक से कुचलकर महिला की मौत। जागरण

    संवाद सहयाेगी, जैथरा । थाना क्षेत्र के बिजली घर समीप शुक्रवार दोपहर को पैदल पति के साथ जा रही महिला को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला पहिया से कुचल गई और उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना की जानकारी मिलते ही जैथरा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। वहीं अन्य हादसे में दो लाेग घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक को धुमरी समीप पकड़ लिया।

    ससुराल जा रही थी महिला

    थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कल्यानपुरा निवासी 35 वर्षीय आशादेवी अपने पति अहवरन सिंह के साथ ससुराल सर्रा जा रही थीं। शुक्रवार दोपहर लगभग ड़ेढ़ बजे वह कस्बा जैथरा के बिजली घर समीप पहुंची ही थी। उसी समय ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे महिला सड़क पर गिर गई और उनके सिर से पहिया गुजर गया।

    महिला की मौके पर ही हुई मौत

    इससे महिला की कुचलकर ही मौके पर मृत्यु हो गई। इसके बाद चालक ट्रक को लेकर वहां से निकल गया। घटना को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

    साथ ही घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने ट्रक को धुमरी के समीप पकड़ लिया। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई कर रही है। वहीं अन्य हादसे में नंदनी निवासी नगला बधा अवागढ़ और राजन अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। जिन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।