Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Etah Lok Sabha Result 2024: देवेश शाक्य ही जीत के "देव", हैट्रिक नहीं बना पाई बीजेपी; BSP तीसरे स्थान पर रही

    Updated: Tue, 04 Jun 2024 10:44 AM (IST)

    Etah Lok Sabha Election Result 2024 मतगणना के दौरान बार-बार उतार चढ़ाव की स्थिति बनती रही। कुल 29 चक्रों में मतगणना पूरी हुई है। देर शाम तक मतगणना के आंकड़े बार-बार अपडेट होते रहे। मतगणना की शुरुआत से ही दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे का पीछा करते रहे। किसी विधानसभा में भाजपा आगे निकली तो किसी विधानसभा में सपा। 20 राउंड तक काफी स्थिति साफ हो गई थी।

    Hero Image
    Etah Lok Sabha Election Result: देवेश शाक्य ही जीत के "देव", हैट्रिक नहीं बना पाई बीजेपी

    जागरण संवाददाता, एटा। एटा लोकसभा की पांच विधानसभा सीटों एटा, कासगंज, अमांपुर, पटियाली, मारहरा पर वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच कड़ा मुकाबला होने लगा। शुरूआती रुझान से ही सीधा मुकाबला नजर आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एटा लोकसभा क्षेत्र में विजयी सपा प्रत्याशी को कुल 473675 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 446064 वोट प्राप्त हुए। बसपा के मुहम्मद इरफान एड. को 71547 वोट मिले हैं। इन तीन प्रत्याशियों के अलावा अन्य कोई भी प्रत्याशी मुकाबले में कहीं नहीं ठहरा।

    बसपा ने उम्मीद से ज्यादा प्रदर्शन किया। मतगणना के दौरान बार-बार उतार चढ़ाव की स्थिति बनती रही। कुल 29 चक्रों में मतगणना पूरी हुई है। देर शाम तक मतगणना के आंकड़े बार-बार अपडेट होते रहे। मतगणना की शुरुआत से ही दोनों प्रत्याशी एक-दूसरे का पीछा करते रहे।

    किसी विधानसभा में भाजपा आगे निकली तो किसी विधानसभा में सपा। 20 राउंड तक काफी स्थिति साफ हो गई थी। इस चक्र में कासगंज विधानसभा ने सपा प्रत्याशी 61901 और भाजपा प्रत्याशी 73813 वोट प्राप्त कर चुके थे, जबकि अमांपुर में भाजपा को 64562, सपा को 70957, पटियाली में सपा को 84004, भाजपा को 51366, एटा में सपा को 64254, भाजपा को 61545, मारहरा में सपा को 71849, भाजपा को 68029 वोट हासिल हो चुके थे।

    यह वह दौर था, जब सपा निरंतर बढ़त बना रही थी। यहीं से भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी थी। 20वें राउंड में सपा 346615 और भाजपा 325710 वोट प्राप्त कर चुकी थी, जबकि बसपा के मुहम्मद इरफान एड. पांचों विधानसभाओं में 53791 वोट प्राप्त कर चुके थे।

    वोटों की गिनती होने के बाद समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने खुशी जताई, जबकि भाजपा खेमे में मायूसी छाई हुई थी। हालांकि भाजपा प्रत्याशी ने जनादेश स्वीकार किया और मतदाताओं का आभार भी जताया। एटा लोकसभा सीट पर 10 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा है। जबकि बड़ी संख्या में नोटा का उपयोग किया।

    ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election Result: हेमा मालिनी की हैट-ट्रिक या यूपी की इस हॉट सीट पर बनेगा नया रिकॉर्ड ?, देखिए अपडेट

    ये भी पढ़ेंः Fatehpur Sikri Lok Sabha Result 2024: भाजपा के राजकुमार या कांग्रेस के रामनाथ सिकरवार, किसके सिर फतेहपुर सीकरी का ताज, देखें अपडेट