Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election: अलीगंज में बरसे योगी, 'माफिया समर्थक हैं समाजवादी, आज चुनाव राम भक्त और रामद्रोही के बीच'

    Lok Sabha Election Yogi Adityanath Rally In Aliganj मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगंज आए। फर्रुखाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री तीन बजे डीएवी इंटर कॉलेज मैदान पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन में करीब दो घंटै की देरी हुई। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर बुलडोजर भी पहुंचे और कार्यकर्ताओं ने उनका प्रदर्शन किया।

    By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 08 May 2024 03:46 PM (IST)
    Hero Image
    Etah News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज में की जनसभा।

    जागरण संवाददाता, एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगंज के डीएवी इंटर कालेज मैदान में फर्रुखाबाद लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर बुलडोजरों से आए समर्थकों ने स्टंट दिखाए। मुख्यमंत्री ने यहां विपक्ष पर करारा हमला बोला। सीएम ने कहा कि किसानों की फसल हड़प जाते थे। बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। सपा की सरकार अपराधियों को बचाने का काम करती है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा ने संवेदनाएं व्यक्त नहीं की। माफिया मरा तो घर पहुंच गए। ये माफिया के समर्थक हैं। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज चुनाव रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच

    सीएम योगी ने कहा कि पूरा चुनाव राम भक्ताें के बीच और रामद्रोही के बीच होकर रह गया है। सीएम ने कहा कि रामद्रोही कहते हैं कि राम में आस्था नहीं है, मंदिर बेकार बन गया। बुलडोजर का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि द्रोहियों के लिए हमने ये आविष्कार किया है। 

    सीएम ने कहा कि आज अपराधी तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हैं। सीएम ने कहा कि सुरक्षा और सुशासन केवल भाजपा दे सकती है। कांग्रेस और सपा का गठबंधन जेब की डकैती डालने वाला गठबंधन है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला है।

    प्रोफेसर रामगोपाल पर कसा तंज

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रो.रामगोपाल यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें कैसे अच्छा लगेगा। आतंकवादियों को बढ़ाते हैं। जिन आतंकियों ने मंदिरों और कचहरी पर हमले किए। सभी हमले 2004 से 07 तक हुए थे। सपा की सरकार ने 2012 में वापस आने पर सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए। प्रदेश की सुरक्षा, देश के सम्मान की चिंता नहीं थी। 

    सीएम ने कहा कि कल तीनों सीटों पर सैफइ परिवार के परिणाम आ चुके हैं। कन्नौज का भी नंबर आने वाला है। आजमगढ़ में भी कमल खिलेगा। लोगों को विकास और सुरक्षा पर विश्वास हुआ है। 

    सीएम ने कहा कि आज एटा जिले में गरीबों की जमीन पर कब्जा नहीं होता है। यूपी में अब कांवड़ यात्रा निकलती है। कांवड़ यात्रा पर फूल बरसते हैं। अब दंगा और कर्फ्यू नहीं लगता है।