आठ साल बाद एटा पहुंचे आचार्य विमर्श सागर, भव्य स्वागत
दर्शन के लिए उमड़े श्रावक-श्राविका हुआ जैन संतों का मिलन धूमधाम से मनेगी जयंती

जासं, एटा: गुरुवार को शहर में आचार्य विमर्श सागर महाराज का आठ साल बाद आगमन हुआ। इस मौके पर जैन समाज के लोगों ने आचार्य सहित संघ में शामिल मुनिजनों का भव्य स्वागत किया। यही नहीं पहले से विराजमान मुनि संघ से मिलन के पल यादगार बन गए।
यहां बता दें कि वर्ष 2014 में आचार्य विमल सागर महाराज का एटा प्रवास हुआ था। इस दौरान धर्म प्रवाहना से जैन समाज लाभान्वित हुआ। आठ साल बाद फिर से आचार्य श्री उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पद विहार करते हुए 26 पिछी धारी संतो के साथ एटा पहुंचे। जैन समाज के लोगों ने शहर के बाहर से ही बैंड बाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया। हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने स्वागत के साथ उनका पाद प्रक्षालन तथा शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया। घंटाघर के अलावा अन्य स्थानों पर स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुरानी बस्ती स्थित जैन मंदिर में पहले से विराजित मुनिजनों से मिलन हुआ। आचार्य विमल सागर महाराज ने कहा कि आठ साल बाद भी एटा के श्रद्धालुओं में उत्साह और भी ज्यादा दिखाई दी है। इस साल महावीर जयंती और भी बेहतर आयोजनों के साथ होगी, क्योंकि यहां जैन संतों का सानिध्य समाज को मिलेगा। आचार्य संघ के स्वागत के दौरान संकेत जैन, योगेश जैन अध्यक्ष बड़ा जैन मंदिर, निर्मल जैन, पंकज जैन के अलावा विमर्श गुरु सेवा संघ चुनमुन झांकी मंडल वीर मंडल विमर्श जागृति मंच सन्मति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं के अलावा सुनीता जैन, रेखा जैन आदि जैन समाज के लोग बडी संख्या में मौजूद थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।