लोधी राजपूत का बजता रहा डंका
कासगंज, निज प्रतिनिधि: कासगंज विधानसभा क्षेत्र लोधी बहुल रहा है। अब तक के चुनावों में कल्याण सिंह सहित बारह बार लोधी प्रत्याशी चुने गए हैं, जबकि तीन बार वैश्य व एक बार अपवाद के रूप में मुस्लिम प्रत्याशी विजयी रहा है। इस बार वैश्य समाज का कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं है, ऐसे में मुस्लिम या लोधी प्रत्याशी पर ही जनता को अपना फैसला देना होगा।
विधानसभा चुनाव 2012 की उद्घोषणा के साथ ही कासगंज विधानसभा चुनावी दंगल के लिए तैयार है। सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। प्रत्याशियों ने भी अपना चुनाव प्रचार प्रारंभ कर दिया है। कभी कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाली विधानसभा कांग्रेस के लिए 1985 के बाद दिवास्वप्न बन गई। क्षेत्र के मतदाताओं ने 22 वर्षो में कांग्रेस प्रत्याशी को नहीं चुना। 1952 से लेकर 2007 तक हुए 16 विधानसभा चुनावों में 12 बार लोधी प्रत्याशी विधानसभा पहुंचे, जबकि तीन बार वैश्य प्रत्याशी विजयी रहे हैं। 2007 के चुनाव में पुराने सारे आंकड़े ध्वस्त कर जनता ने अप्रत्याशित परिणाम देते हुए मुस्लिम प्रत्याशी को विजयी बनाया।
इस बार कांग्रेस से सईद शेरवानी, भाजपा से महेन्द्र सिंह राना, सपा से पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री मानपाल सिंह, बसपा से वर्तमान विधायक हसरत उल्ला शेरवानी किस्मत आजमा रहे हैं। नए परिसीमन में कासगंज विधानसभा में सोरों को भी शामिल किया गया है।
कौन कब रहा विधायक
वर्ष 1952- मानपाल गुप्ता (वैश्य)- कांग्रेस
वर्ष 1957- कालीचरन अग्रवाल (वैश्य)- कांग्रेस
वर्ष 1962- गिरवर प्रसाद (लोधी)- जनसंघ
वर्ष 1967- कालीचरन अग्रवाल (वैश्य)- कांग्रेस
वर्ष 1969- नेतराम सिंह (लोधी)- जनसंघ
वर्ष 1974- मानपाल सिंह (लोधी)- कांग्रेस
वर्ष 1977- नेतराम (लोधी)- जनता पार्टी
वर्ष 1980- मानपाल सिंह (लोधी)- कांग्रेस
वर्ष 1985- मानपाल सिंह (लोधी)- कांग्रेस
वर्ष 1989- गोवर्धन सिंह (लोधी)- जनता दल
वर्ष 1991- नेतराम सिंह (लोधी)- भाजपा
वर्ष 1993- कल्याण सिंह (लोधी)- भाजपा
वर्ष 1994- रामस्वरूप (लोधी)- भाजपा (उपचुनाव)
वर्ष 1996- नेतराम सिंह (लोधी)- भाजपा
वर्ष 2002- मानपाल सिंह (लोधी)- सपा
वर्ष 2007- हसरत उल्ला शेरवानी (मुस्लिम)- बसपा
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।