त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर कार्रवाई: एटा में 15 कुंतल पनीर और दूषित मक्खन जब्त, डेरी पर बेच रहे थे जहर!
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीमों ने एटा में छापेमारी कर 15 कुंतल मिलावटी पनीर और दूषित मक्खन जब्त ...और पढ़ें

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम छापामारी के दौरान।
HighLights
एटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी कार्रवाई।
15 कुंतल मिलावटी पनीर और दूषित मक्खन नष्ट किया।
त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई जारी।
जागरण संवाददाता, एटा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशाासन की टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान 15 कुंतल मिलावटी पनीर जब्त किया गया। देशी घी के नमूने लिए गए। इस दौरान डेयरियों पर हड़कंप मचा रहा। मिलावटी सामान बनाने वाली सामग्री भी बरामद हुई है।
विभाग को सूचना मिली थी कि नगला केवल स्थित सपना डेयरी पर मिलावटी पनीर बनाया जा रहा है। इस सूचना पर मनोज वर्मा, धनंजय शुक्ला, ज्ञान पाल सिंह, विजय कुमार वर्मा, सैय्यद इबादुल्ला, विनय कुमार, रामवीर सिंह आदि कर्मचारी और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची तथा छापा मारा। छापे के दौरान घी के नमूने संग्रहित किए गए।
इस दौरान रानीपाल कैमिकल, छह टिन रिफाइंड, पामोलिन आयल भी पाया गया। इसका उपयोग मिलावटी पनीर बनाने में किया जा रहा था।
टीम को देखकर मौके पर मौजूद डेयरी मालिक व अन्य स्टाफ में हड़कंप मच गया। सोयाबीन दाल भी मिली। डेयरी मालिक विचित्र वीर सिंह पुत्र दलवीर सिंह के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई गई है।
मिलावटी सामान भी बरामद, खाद्य विभाग की टीम ने की छापेमारी
इसके बाद टीम कासगंज रोड स्थित नगला अतीत बाबा डेयरी पर पहुंची और निरीक्षण किया, वहां भी देशी घी मिला। यहां 176 टिन देशी घी रखा हुआ था, इसके नमूने लिए गए। एक कुंतल मक्खन भी पाया गया, क्रीम का भी स्टाक मिला। मक्खन की जांच में पाया गया कि वह मिलावटी था इसलिए उसे नष्ट करा दिया। इसके अलावा सपना डेयरी से जो पनीर बरामद हुआ था उसे भी गड्ढा खोदकर नष्ट कराया गया।
यह भी पढ़ें- मतदाता मतदाता कार्ड का इंतजार खत्म: नए कार्ड में QR कोड,माइक्रो टेक्स्ट; आगरा में 2.90 लाख पहुंचेंगे घर
यह भी पढ़ें- आटे में चूहे और चीनी में चीटियां, एटा वृद्धाश्रम में अचानक पहुंचे अफसरों को मिला गंदगी का अंबार
घी के नमूने लिए, जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे
दरअसल त्योहार नजदीक हैं इस कारण मिलावटी पनीर, मावा और अन्य दूध से बनी चीजों की बिक्री खूब की जा रही है, जिसके चलते खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट है और कार्रवाई जारी है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय विजय कुमार वर्मा ने बताया कि इन दिनों विभिन्न डेयरियों का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है, जिसके चलते दो जगह छापेमारी की गई। मक्खन और पनीर को नष्ट कराया गया है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
