Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया में दर्दनाक हादसा: कमरे में आग लगने से महिला की जिंदा जलकर मौत, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:40 PM (IST)

    देवरिया के सलेमपुर में एक दुखद घटना हुई जिसमें एक महिला आग में जिंदा जल गई। 45 वर्षीय सुनीता जो असम की रहने वाली थी अपने परिवार के साथ सलाहाबाद में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग कैसे लगी और महिला उसकी चपेट में कैसे आई। डॉग स्क्वायड घटनास्थल पर पहुँच चुका है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। सलेमपुर उपनगर के सलाहाबाद में रविवार की सुबह करीब 11 बजे आग में महिला जिंदा जल गई। उसकी कमरे में ही मृत्यु हो गई। वह असम की रहने वाली थी व बेटे-बेटी व बहू के साथ रहती थी। आग की चपेट में महिला कैसे आई, इसकी जांच पुलिस कर रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    असम के रहने वाले देवानंद ने दो शादी की थी, जिसमें दूसरी पत्नी 45 वर्षीय सुनीता अपने बेटे धनंजय व बहू रेशमा के अलावा बेटी सोनम के साथ सलेमपुर उपनगर के सलाहाबाद वार्ड में किराए के मकान में पिछले तीन वर्षों से रहती थी। सुबह बेटे व बेटी कहीं गए थे।

    घर में सुनीता व उसकी बहू रेशमा मौजूद थी। सुबह करीब 11 बजे कमरे में आग लग गई। जिसमें सुनीता जिंदा जल गई। मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। लोगों को घटना की जानकारी करीब एक घंटे बाद हुई।

    मौके पर डॉग स्क्वाॅयड पहुंच गई है। साक्ष्य एकत्र करने में जुटी है। फिलहाल बेटे व बहू से घटना की जानकारी ले रही है। सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।