देवरिया में दर्दनाक हादसा: पिकअप ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की मौत; कई घायल
देवरिया-बैकुंठपुर नहर मार्ग पर बरूआडीह के पास एक पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी जिससे ई-रिक्शा चालक रामज्ञानी प्रजापति की मौत हो गई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस हादसे में तीन शिक्षक भी घायल हुए हैं। पिकअप में 10 गायें थीं जिनमें से दो की मृत्यु हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं।

जागरण संवाददाता, बरियारपुर, देवरिया। देवरिया-बैकुंठपुर नहर मार्ग पर बरूआडीह के पास गोवंश लेकर जा रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामज्ञानी प्रजापति पुत्र धनपाल प्रजापति, उम्र 60 वर्ष ई रिक्शा चालक निवासी बरूआडीह की मृत्यु हो गई है।
इनकी पत्नी बिंदू देवी की हालात बेहद गंभीर है। जबकि तीन शिक्षक घायल गंभीर रूप से घायल हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची बरियारपुर पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज भिजवाया है।
पिकअप पर 10 गाय थी। जिसमें से दो गाय की मृत्यु और चार गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने नहर पर बैकुंठपुर मार्ग को जाम कर दिया है।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने और गो तस्करी रोकने की मांग करते हुए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।