Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राप्ती नदी में नहाते समय दो दोस्त डूबे, दोनों की दर्दनाक मौत

    Updated: Wed, 21 May 2025 06:07 PM (IST)

    देवरिया में राप्ती नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। एकौना थाना क्षेत्र के भिरवां गांव का 15 वर्षीय सुजीत निषाद और गोरखपुर के खुटभार का 16 वर्षीय यश कुमार पासवान नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। आधे घंटे बाद दोनों को नदी से निकाला गया। सुजीत को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    Hero Image
    घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। Jagran

    देवरिया । गोरखपुर जनपद की सीमा बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के राप्ती नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं घटना में गोरखपुर के खुटभार के रहने वाले एक किशोर की मौत हो गई। स्वजन उसे लेते गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं भिरवां के किशोर को स्वजन रुद्रपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाए जहां देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। एकौना थाना क्षेत्र के ग्राम भिरवां का रहने वाला 15 वर्षीय सुजीत निषाद पुत्र राजेश निषाद बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दोस्त के साथ राप्ती नदी में नहा रहा था।

    इसी दौरान साथ में गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कोतवाली क्षेत्र के खुटभार का रहने वाला 16 वर्षीय यश कुमार पासवान पुत्र धरणीधर पासवान भी नहा रहा था। इस दौरान दोनो गहरे पानी में चले गए। जहां डूबने से दोनो कि मृत्यु हो गई। यश कुमार पासवान उर्फ प्रियांशू अपने मां-बाप का इकलौता संतान था।

    करीब आधे घंटे बाद दोनो को नदी से निकाला गया। घटना की जानकारी होते ही एकौना के थानाध्यक्ष अभिषेक राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। घटना के स्वजन दहाड़मारकर रोने लगे। सुजीत निषाद कक्षा नौ में इस बार प्रवेश लिया था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था।

    माता राधिका का रोकर बुरा हाल है। पिता खेती किसानी करते हैं। घटना के बाद क्षेत्र में लोग गमगीन हो गए। दरवाजे पर काफी लोगों का तांता लेते गए । सुजीत निषाद को बचाने के लिए दोस्त इतनी जल्दी में थे कि बाइक से उसे लेते आए ताकि उसकी जान बच सके। लेकिन यहां पर देखते ही चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।