प्रतापगढ़ की घटना के विरोध में लामबंद कर्मचारियों ने दिया धरना
संघ के जिलाध्यक्ष सुमंत यादव ने कहा कि लालगंज एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव व तीन अज्ञात लोगों की पिटाई से नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

देवरिया: प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज एसडीएम की पिटाई से तहसीलकर्मी की मृत्यु मामले को लेकर कर्मचारियों में उबाल है। उप्र मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर आरोपित लालगंज एसडीएम समेत अन्य की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों ने सदर तहसील व कलेक्ट्रेट में कामकाज ठप रखा। राजस्व न्यायालयों में ताला लटका रहा। जिसके चलते लोगों को लौटना पड़ा। बाद में कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को दिया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष सुमंत यादव ने कहा कि लालगंज एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव व तीन अज्ञात लोगों की पिटाई से नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा की मृत्यु हो गई। पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस घटना से प्रदेश के कर्मचारी मर्माहत हैं। कर्मचारियों में गुस्सा है। जिला मंत्री चंद्रभान चौरसिया ने कहा कि किसी भी अधिकारी को कर्मचारियों के साथ मारपीट, अभद्रता व हिसक वारदात करने का अधिकार नहीं है। कर्मचारियों ने आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त करने, मृतक नायब नाजिर सुनील कुमार शर्मा के आश्रितों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने व उनके आश्रितों को नौकरी दिए जाने की मांग की। धरने में प्रशासनिक अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर श्रीवास्तव, भावेश त्रिपाठी, दिनेश मणि, अजय कुमार मिश्र, राम प्रताप सिंह, राजेश कुमार प्रसाद, हरेंद्र पाल, सुजीत कुमार वर्मा, राकेश सिंह, रानी सिंह, विजय लक्ष्मी मौर्या, रंजना तिवारी, राधा, माया चतुर्वेदी, सुधा दीक्षित, हृदयेश कुमार, वंश बहादुर यादव, विनोद उपाध्याय, मनोज कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मृत्युंजय, यशवीर यादव, आलोक श्रीवास्तव, विनय प्रजापति, नितिन चतुर्वेदी, राहुल श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। तहसील कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
प्रतापगढ़ में हुए कलेक्ट्रेट कर्मचारी से अमानवीय कृत्य के विरोध में भाटपाररानी तहसील परिसर में कर्मचारियों ने सभी कार्यालयों में ताला बंद करके विरोध प्रदर्शन करते हुए सामूहिक रूप से धरना पर बैठ गए।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के संयुक्त मंत्री श्यामसुंदर ने कहा की कर्मचारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता व दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तहसील अध्यक्ष रामेंद्र पांडेय ने कहा की प्रतापगढ़ में घटना के शिकार हुए कर्मचारी के परिवार को न्याय ना मिलने तक संघर्ष जारी रखा जायेगा ।इस दौरान परवेज आलम, जयप्रकाश, रमाकांत चौहान, अंजनीलाल श्रीवास्तव,भृगुनाथ, रामस्वरूप आदि मौजूद रहें। कर्मचारी संघ ने किया कार्य बहिष्कार
बरहज में सोमवार को कलेक्ट्रेट कर्मचारी महासंघ ने प्रतापगढ़ में सुनील वर्मा की मौत के बाद कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर विरोध जताया। कर्मचारियों ने सुनील वर्मा के निधन के लिए जिम्मेदार वहां के एसडीएम को निलंबित कर उन पर मुकदमा दर्ज किया जाए। कार्य बहिष्कार में अजय यादव, विनोद सिंह, विक्रम जायसवाल, राजबहादुर, रामनाथ यादव, श्रीराम चौरसिया शामिल रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।