Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीवी रमन की खोजों के बारे में छात्रों को दी जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 01 Mar 2021 01:16 AM (IST)

    राजकीय इंटर कालेज में पधानाचार्य पीके शर्मा ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक व नोबेल विजेता सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया।

    Hero Image
    सीवी रमन की खोजों के बारे में छात्रों को दी जानकारी

    देवरिया: जिले के कई शिक्षण संस्थानों में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर नोबेल विजेता भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन की खोजों के बारे में छात्रों को जानकारी दी गई।

    राजकीय इंटर कालेज में पधानाचार्य पीके शर्मा ने कहा कि 28 फरवरी 1928 को महान वैज्ञानिक व नोबेल विजेता सर सीवी रमन ने रमन प्रभाव की खोज की थी। इसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया। इसी कारण 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विज्ञान के शिक्षक गोविद सिंह ने सीवी रमन की खोजों व उपलब्धियों के बारे में बताया। कलिद इंटर कालेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इलेक्ट्रिकल इंजीनियर शिवांशु श्रीवास्तव, जितेंद्र पांडेय, अनिल त्रिपाठी, इंजीनियर देव आनंद राय, प्रधानाचार्य वकील सिंह आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर संवाददाता के अनुसार, उपनगर के उदय अकादमी सीनियर सेंकडृरी स्कूल, प्रत्युष विहार, सेंट जेवियर, सेंट जेम्स, सेंट थामस, बंगाल ब्लूमर, एलबीआर पब्लिक स्कूल, आरएस मेमोरियल रामलक्षन, किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अवधपुर में विज्ञान दिवस मनाया गया। आज के बाल विज्ञानी कल के वैज्ञानिक

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देवरिया: तरकुलवा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया महावल स्थित आरडीबी एकेडमी में बाल विज्ञानियों ने विज्ञान माडल प्रदर्शनी में भाग लिया। उत्कृष्ट माडल प्रस्तुत करने पर उन्हें पुरस्कृत किया गया। छात्रों ने जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सौर उर्जा, स्मार्ट सिटी आदि माडल प्रस्तुत किया। इस मौके पर मनोज भारती, विद्यालय के डायरेक्टर राधेश्याम कुशवाहा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल भारती, जीवनपति त्रिपाठी, मनोज जायसवाल, जीउत प्रसाद मिश्र, डा. अमित मणि ने संबोधित किया। बच्चों के माडल को सभी ने सराहा

    देवरिया: भाटपाररानी उपनगर के शिवम साइंस अकादमी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। बच्चों ने हृदय, श्वसन तंत्र, सौर मंडल, नक्षत्रशाला, राकेट लांचर, चंद्र यान आदि से संबंधित पोस्टर तैयार किए थे, जो आकर्षक व ज्ञानवर्धक रहे। बच्चों के वाटर डिस्पेंसर, हाइड्रोलिक जेसीबी, सोलर कुकर, एंबुलेंस, वाटर हार्वेस्टिग माडल को लोगों ने सराहा। डायरेक्टर डा.विनीत कुमार यादव, शैलेश कुशवाहा, अमरीश मणि, प्रतीक श्रीवास्तव, अंजली यादव आदि लोग मौजूद रहीं।

    comedy show banner
    comedy show banner