विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया के सलेमपुर नगर पंचायत में 2.70 करोड़ से संवरेगी सूरत, सड़क-नाली का होगा निर्माण

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:10 PM (IST)

आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर में सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्याओं के समाधान हेतु लगभग 2.70 करोड़ रुपये के विकास ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सलेमपुर में 2.70 करोड़ के विकास कार्य शुरू।

  2. सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्या होगी दूर।

  3. निविदा प्रक्रिया 26 अक्टूबर से हुई प्रारंभ।

जागरण संवाददाता, सलेमपुर। आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली और जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए करीब दो करोड़ 70 लाख 71 हजार 34 रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 26 अक्टूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य पूरे होने पर कई वार्डों में आवागमन सुगम होने के साथ जलभराव की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य वित्त योजना के तहत वार्ड नंबर आठ में कल्याण की भूमि के संरक्षण के लिए मिट्टी भराई और बाउंड्रीवाल निर्माण पर 12.79 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड पांच में नाली, मिट्टी भराई और पाथवे निर्माण पर 10.22 लाख, वार्ड दो में मंटू के मकान से विजय के मकान के आगे तक सीसी सड़क और क्रासिंग निर्माण पर सात लाख तथा वार्ड सात में देवरिया-सलेमपुर रोड से हरिनारायण के घर तक सीसी सड़क निर्माण पर 7.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसी क्रम में वार्ड 13 में सीसी सड़क और नाली निर्माण पर 8.45 लाख, वार्ड दो में सड़क निर्माण पर 6.90 लाख, वार्ड 12 में सीसी नाली निर्माण पर 6.45 लाख और वार्ड छह में सीसी सड़क निर्माण पर पांच लाख रुपये खर्च होंगे। विभिन्न वार्डों में स्लैब निर्माण के लिए भी पांच लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।

वहीं, सीवरेज जलनिकासी योजना के तहत वार्ड पांच में करनाल निर्माण पर 43.34 लाख और वार्ड 11 व 12 में सीसी नाला निर्माण पर 39.99 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

क्या कहते हैं वार्ड के लोग
वार्ड नंबर छह निवासी विनय पाल ने बताया कि कई वार्डों में सड़क और नाली की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात के दिनों में जलभराव से लोगों को काफी परेशानी होती है। निर्माण कार्य पूरा होने से लोगों को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में राप्ती नदी के कपरवार घाट पर नए फोरलेन सेतु की जगी आस, आसान होगा सफर

वार्ड नंबर 13 निवासी सौरभ गुप्ता का कहना है कि नगर पंचायत में विकास कार्यों की जरूरत है। सड़कें बेहतर होने से बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नालियों के निर्माण से गंदे पानी की निकासी भी बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें- देवरिया में 19 लाख खर्च, फिर भी 9 साल से अधूरे पड़े हैं 23 गरीबों के आशियाने




आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर के विभिन्न वार्डों में सड़क और नाली निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरे कराए जाएंगे।

-

- महेंद्र पांडेय, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत सलेमपुर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।