UP News: देवरिया में आरओ प्लांट संचालक को बदमाशों ने मारी गोली, मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस
देवरिया में एक आरो प्लांट संचालक अमरेश कुशवाहा को गुरुवार सुबह बदमाशों ने गोली मार दी। उनके बाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना का कारण कुछ दिन पहले बारात में कुछ युवकों के साथ हुआ विवाद बताया जा रहा है। पुलिस तहरीर के आधार पर कार्यवाही कर रही है।

जागरण संवाददाता, देवरिया। शहर के लंगडी देवरिया स्थित आरो प्लांट संचालक को प्लांट के समीप बदमाशों ने गुरुवार की सुबह गोली मार दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। आसपास के लोग गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और घायल संचालक को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाए जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। घटना का कारण कुछ युवकों से पूर्व में हुआ विवाद बताया जा रहा है।
26 वर्षीय अमरेश कुशवाहा अपने आरओ प्लांट संचालन का कार्य करते हैं और प्रतिदिन वह अपने सहयोगियो के साथ लोगों के घरों में पानी का बोतल पहुंचने का कार्य करते हैं। वह सुबह ऑटो में पानी का बोतल रखकर लोगों के यहां वितरण के लिए जा रहे थे कि कि दो युवक बाइक से पहुंचे और उनसे पानी पीने के लिए मांगे, वह ऑटो के अंदर से अभी पानी बोतल में भर रहे थे कि बदमाशों ने गोली मार दी।
गोली उनके बाएं पैर में लगी और वह गिर गए। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचते ही बदमाश बाइक से फरार हो गए। घायल को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
एडिशनल एसपी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली है, पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर दी है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। घटना का कारण बरात में कुछ दिन पूर्व कुछ युवकों से हुआ विवाद बताया जा रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।