सम्मान से बढ़ता है आदमी का हौसला: सूर्य प्रताप
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मान पाने से व्यक्ति के अंदर काम करने की ताकत मिलती है। जीवन में आगे बढ़ने में सम्मान का बड़ा महत्व है।

देवरिया: कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सम्मान से आदमी का हौसला बढ़ाता है। हौसला ही कामयाबी की सीढि़यां दिलाती हैं। शिक्षा, चिकित्सकीय व खेल के क्षेत्र में जब प्रतिभागी सम्मान पाते हैं, तो उनका हौसला आसमान चढ़कर बोलने लगता है। वह अपने लक्ष्य के प्रति तीव्र गति से अग्रसर होते हैं।
कृषि मंत्री शनिवार को भाटपाररानी क्षेत्र के बब्बन सिंह शिक्षण संस्थान रतसिया कोठी में आयोजित सम्मान समारोह व गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कामयाबी में सम्मान एक मार्ग दर्शक की भी भूमिका अदा करता है। इससे व्यक्ति को कार्य करने की ताकत मिलती है।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सम्मान पाने से व्यक्ति के अंदर काम करने की ताकत मिलती है। जीवन में आगे बढ़ने में सम्मान का बड़ा महत्व है। राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि सम्मान पाने से आदमी का टूटा मनोबल भी ऊंचा होता हैं। सांसद रविद्र कुशवाहा ने कहा कि हर क्षेत्रों में बेटियां व बेटा नाम कर के सम्मान पा रहे हैं। सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि अपनों के बीच मिला स्नेह, सम्मान अमृत जैसा होता हैं। विधायक दीपक मिश्रा शाका ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सम्मान मिलना अपने आप में एक गौरवपूर्ण बात है। विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि हमें पहला सम्मान जनता ने दिया और आज इस संस्थान से दिए गए सम्मान से अभिभूत हूं। नीरज शाही ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के प्रतिभागियों को सम्मान देना अपने आप मे एक महान कार्य है।
संचालन शिक्षक उदयनारायण सिंह ने किया। विद्यालय के कुल मुख्य डा. टीपी सिंह व प्रबंधक डा. भानुप्रताप सिंह ने अंगवस्त्र, प्रतीक चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। यहां मुख्य रूप से छट्ठेलाल निगम, जिला पंचायत सदस्य अजित सिंह, ब्लाक प्रमुख विदा कुशवाहा, डा. सीपी सिंह, शशिरंजन तिवारी, रवि सिंह कुशवाहा, लक्ष्मन कुशवाहा, रंजन कुशवाहा, सुनील स्नेही, विजय सिंह, रितेश चंद्रा, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
कृषि मंत्री का सांसद ने किया स्वागत
प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के दूसरी बार मंत्री बनने के बाद सलेमपुर में पहली बार पहुंचने पर सांसद रविदर कुशवाहा व उनके समर्थकों ने बस स्टेशन के समीप ढोल नगाड़ों के बीच स्वागत किया। इसके पहले सांसद आवास पर पहुंचीं प्रदेश सरकार के ग्राम्य विकास व समग्र विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का भी सांसद ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में भाजपा पुन: पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है। इसका पूरा श्रेय प्रदेश के मतदाताओं का है। सांसद रविदर कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश व देश में पुन: डबल इंजन की सरकार बनने के साथ सरकार में जिले के दो कद्दावर विधायकों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी व बरहज के विधायक दीपक मिश्र शाका ने सांसद आवास पर पहुंच वे पूर्व सांसद स्वर्गीय हरिकेवल प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण की। अशोक पांडेय, लल्लन सिंह, अवधेश यादव, अमरेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, मनोज कन्नौजिया, रत्नेश मिश्र, अशोक कुशवाहा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, कंहैया जायसवाल, उमाकांत मिश्र, रमाकांत भोला, विनय तिवारी, अनूप उपाध्याय आदि ने स्वागत किया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।