गाय ने पांच पैर वाली बछिया को दिया जन्म, देवरिया में देखने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़
देवरिया के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में एक गाय ने पांच पैरों वाली बछिया को जन्म दिया है। इस अनोखी बछिया ...और पढ़ें

गाय ने पांच पैरों वाली बछिया को दिया जन्म।
HighLights
देवरिया के मुंडेरा बुजुर्ग गांव में जन्म।
गाय ने पांच पैरों वाली अनोखी बछिया को जन्म दिया।
अतिरिक्त पैर वाली बछिया देखने को उमड़ी भीड़।
संवाद सूत्र, देवरिया। मुंडेरा बुजुर्ग गांव मे रात को एक गाय ने पांच पैरों वाली बछिया को जन्म दिया। बछिया के जन्म की खबर फैलते ही गांव में कौतूहल का माहौल बन गया। उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी।
गांव निवासी रामसमुझ गुप्ता के घर रात उनकी गाय ने बछिया को जन्म दिया। जन्म के बाद जब स्वजन ने उसे देखा तो वे हैरान रह गए। बछिया के चार पैरों के अलावा गर्दन के पास एक अतिरिक्त पैर निकला हुआ है। यह देखकर परिवार के लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।
धीरे-धीरे इसकी जानकारी आसपास के गांवों में भी फैल गई। बछिया को देखने के लिए रामसमुझ गुप्ता के घर पहुंचने लगे। पांच पैरों वाली बछिया का जन्म क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में दो मगरमच्छ पकड़े गए, वन विभाग ने कर्मनाशा नदी में छोड़ा
यह भी पढ़ें- लखनऊ में खिलौने की बंदूक दिखाकर लाखों की लूट, सराफा कारोबारी से चेन-अंगूठी और कैश छीना