सोनभद्र में दो मगरमच्छ पकड़े गए, वन विभाग ने कर्मनाशा नदी में छोड़ा
सोनभद्र के रामगढ़ वन रेंज में महुअरी और रैंया गोसाई गांवों से दो मगरमच्छ पकड़े गए। वन विभाग की टीम ने उन्हें सुरक्षित पकड़कर कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया।

सोनभद्र में दो मगरमच्छों का सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने कर्मनाशा नदी में छोड़ा।
HighLights
महुअरी और रैंया गोसाई गांवों में दो मगरमच्छ पकड़े गए।
वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
पकड़े गए मगरमच्छों को कर्मनाशा नदी में छोड़ा गया।
जागरण संवाददाता, रामगढ़ (सोनभद्र)। वन रेंज रामगढ़ अंतर्गत महुअरी और रैंया गोसाई गांव में रविवार को दो मगरमच्छ पकड़े गए हैं। वन रेंज रामगढ़ अंतर्गत महुअरी गांव में दोपहर लगभग 3:30 बजे मगरमच्छ देखे जाने से गांव में दहशत व्याप्त हो गया। इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन कार्यालय रामगढ़ वन क्षेत्राधिकारी आर एन वर्मा को दिया।
सूचना पर तत्काल वन क्षेत्राधिकारी आर एन वर्मा, डिप्टी रेंजर रविंद्र कुमार, वन दरोगा चंद्रकांत मिश्रा और वाचरों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसे सुरक्षित पकड़ कर शाम करीब पांच बजे सिलहट के पास कर्मनाशा नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि नर मगरमच्छ लगभग एक वर्ष का था जिसकी लंबाई लगभग पांच फीट था। इधर वन रेंज रामगढ़ अंतर्गत रैया गोसाई गांव के तालाब में भी लगभग पांच फीट लंबा मगरमच्छ तालाब में जाल डालकर उसे पड़कर सुरक्षित कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया गया।