Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 16 Nov 2019 10:46 PM (IST)

    बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने एसपी से मिलकर न्याय की ...और पढ़ें

    Hero Image
    अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल

    देवरिया: बघौचघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

    एसपी के आदेश पर साइबर क्राइम सेल की टीम मामले की जांच का रही है। हालांकि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। गांव की एक महिला का पति पटना में रहकर नौकरी करता है, जबकि वह बच्चों के साथ गांव पर रहती है। उसका अश्लील वीडियो एक व्यक्ति के साथ सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है। इसकी जानकारी महिला को तब हुई, जब पड़ोसियों ने सोशल मीडिया पर वीडियो को देख कर महिला को बताया। महिला वीडियो देखने के बाद आत्महत्या करने का भी प्रयास की, लेकिन लोगों ने उसे बचा लिया। इसके बाद पति को जानकारी दी। पति गांव आया और एसपी से शिकायत की। साइबर क्राइम सेल का कहना है कि जांच चल रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें