UP News: पीसीएस अफसर भागीरथी सिंह की शादी बनेगी मिसाल, सामाजिक कुरीतियों से हटकर इस युवती को बना रहे हमसफ़र
Deoria News उप निबंधन कार्यालय में शादी के लिए आवेदन दिया। नायब तहसीलदार डा.भागीरथी सिंह की तैनाती सलेमपुर तहसील में है। शादी के लिए पंजीयन के बाद जल् ...और पढ़ें

जागरण टीम, सलेमपुर-देवरिया। तामझाम न एक रुपये का दान-दहेज। फेसबुक के जरिये दोनों की दोस्ती बढ़ी। यह दोस्ती कब प्यार में तब्दील हुआ, इसे खुद पीसीएफ अफसर डा.भागीरथी सिंह भी नहीं जान सके। युवती का व्यवहार उन्हें इस कदर भाया कि अपना हमसफर बना लिया। उनका यह निर्णय जातिवाद, दहेज प्रथा व फिजूलखर्ची के साथ कई सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार है। उनके निर्णय की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
नायब तहसीलदार के पद पर तैनात डा. भागीरथी सिंह
सलेमपुर तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात डा.भागीरथी सिंह ने बस्ती जिले की रहने वाली खुशबू चौधरी को जीवनसाथी बना लिया। उन्होंने उप निबंधन कार्यालय में उप निबंधक प्रतिमा के समक्ष शादी पंजीयन के लिए आवेदन किया। डा.भागीरथी सिंह पिछड़ी जाति तो खुशबू अनुसूचित जाति की हैं। महराजगंज जिले के नगर पंचायत चौक के मैरवा टोला के रहने वाले डा. भागीरथी सिंह ने 2019 में पीसीएस परीक्षा पास की। उनकी पहली तैनाती सलेमपुर तहसील में हुई है।
2021 में फेसबुक से हुई मुलाकात
डा.भागीरथी सिंह के मुताबिक, बस्ती जिले के गिरही खुर्द मुहल्ले की रहने वाली खुशबू चौधरी से उनकी दोस्ती वर्ष 2021 में फेसबुक के जरिये हुई। उसके बाद दोनों लोगों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। जिसके कारण दोनों नजदीक आ गए। दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया। डा.भागीरथी सिंह ने खुशबू के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।
शादी के लिए तैयार नहीं थे परिवारवाले
खुशबू के परिवार के लोग शादी के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। जब डा.भागीरथी सिंह ने उनसे बातचीत की तो आखिर रजामंद हो गए। 12 मार्च को बस्ती जिले में दोनों परिवार के लोग मिले। एक दूसरे को करीब से जाना। डा.भागीरथी सिंह ने खुशबू को अंगूठी पहनाया। जिसे शादी के रूप में दोनों ने स्वीकार कर लिया। सोमवार को उप निबंधन कार्यालय में शादी निबंधन के दौरान दोनों परिवार के लोग मौजूद थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।