विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria News: मोहर्रम जुलूस में फिलिस्तीन झंडा छपी पहना टी-शर्ट, हिरासत में लिए गए युवक

Published: Sun, 06 Jul 2025 10:13 AM (IST)

पथरदेवा में मोहर्रम के ताजिया जुलूस के दौरान कुछ युवकों को फिलिस्तीन के झंडे की छवि वाली टी-शर्ट पहने देखा ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

जागरण संवाददाता, पथरदेवा। बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामपुर महुआबारी चौराहे पर मोहर्रम के मौके पर निकाले जा रहे ताजिया जुलूस में कुछ युवक फिलिस्तीन के झंडे की छवि वाली टी-शर्ट पहने नजर आए। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रदीप अस्थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस ने एहतियातन कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। फिलहाल माहौल शांत है और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि टी-शर्ट पहनने के पीछे युवकों की मंशा क्या थी, इसे लेकर जांच जारी है। किसी भी तरह की अफवाह या भ्रम से बचने की अपील की गई है।