देवरिया में पारंपरिक खेती छोड़ जैविक अपना रहे किसान, कम लागत में हो रहा बंपर मुनाफा
बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान अब जैविक खेती और आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं। यह बदलाव उनकी ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
किसान जैविक खेती और आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं।
बढ़ती लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर दे रहे।
मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने में मदद मिल रही।
जागरण संवाददाता, बरहज। खेती-किसानी में बढ़ती लागत और घटते मुनाफे के बीच किसान अब परंपरागत तौर-तरीकों से आगे बढ़कर जैविक खेती और आधुनिक तकनीक अपना रहे हैं। खासकर सब्जियों की जैविक खेती किसानों के लिए बेहतर आमदनी का जरिया बन रही है।
गोबर की खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और पशुपालन को खेती से जोड़कर किसान न केवल लागत कम करने की कोशिश कर रहे हैं, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने की दिशा में भी कदम बढ़ा रहे हैं।
भलुअनी के किसान राजनाथ यादव ने बताया कि परंपरागत खेती से अब परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में तकनीक के साथ जैविक सब्जी की खेती ने किसानों के सामने नई संभावनाएं पैदा की हैं।
कपरवार निवासी किसान ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि पहले संसाधनों की कमी के बावजूद किसानों को अधिक मेहनत करनी पड़ती थी और पैदावार भी कम होती थी। आज संसाधन बढ़े हैं, लेकिन बहुत से किसान अब भी परंपरागत तरीके से खेती कर रहे हैं। इससे अपेक्षित आमदनी नहीं हो पा रही है।
यह भी पढ़ें- तैयार हो जाइए... गोरखपुर महोत्सव में कौन-कौन बिखेरेगा जलवा? कलाकारों के नामों पर मंथन तेज
एडीओ एजी देवेश आनंद सिंह ने कहा कि मिट्टी की सेहत बनाए रखने के लिए किसानों को अधिक से अधिक जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।