विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में व्यापारियों की उदासीनता, कर ब्याज माफी योजना से नहीं ले रहे लाभ

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:05 AM (IST)

देवरिया में राज्य कर ब्याज माफी योजना-2026 के तहत पुराने कर बकायों पर 50 से 100 प्रतिशत तक ब्याज माफी ...और पढ़ें

राज्य कर ब्याज माफी योजना-2026 के तहत तीन माह तक मिलेगा लाभ। जागरण

राज्य कर ब्याज माफी योजना-2026 के तहत तीन माह तक मिलेगा लाभ। जागरण

जागरण संवाददाता, देवरिया। दीपावली व धनतेरस के बाद अब छठ महापर्व की तैयारियों में व्यापारी व्यस्त हैं। त्योहारों के इस सीजन में पुराने कर बकायों से राहत पाने का अवसर मिलने के बावजूद व्यापारी राज्य कर ब्याज माफी योजना-2026 में अपेक्षित रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिले में अब तक महज 29 व्यापारियों ने ही आवेदन किया है। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने व्यापारियों, उद्यमियों व करदाताओं से निर्धारित समयसीमा में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है।

योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के मूल बकाये पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट मिलेगी। 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक के बकाये पर 90 प्रतिशत, एक करोड़ से पांच करोड़ रुपये तक पर 75 प्रतिशत तथा पांच करोड़ रुपये से अधिक के बकाये पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ होगा। शेष देय ब्याज व मूलधन जमा करना होगा।

इसमें बिक्री कर, केंद्रीय बिक्री कर, व्यापार कर, वैट, प्रवेश कर तथा शासनादेश में उल्लिखित मनोरंजन कर और उपकर से संबंधित पात्र पुरानी देयताएं शामिल हैं। जीएसटी के तहत उत्पन्न देयताएं योजना के दायरे में नहीं आएंगी। योजना का लाभ लेने के लिए करदाताओं को कर निर्धारण आदेश, मांग-पत्र व बकाया विवरण का मिलान करना होगा।

इसके बाद निर्धारित मूलधन व छूट के बाद देय ब्याज जमा कर राज्य कर विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उपायुक्त राज्य कर विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि योजना तीन माह तक प्रभावी रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।