देवरिया में नवलपुर-मझौलीराज पीपा पुल से जल्द शुरू होगा आवागमन, आसान होगी राह
नवलपुर-मझौलीराज के बीच छोटी गंडक नदी पर पीपा पुल दोबारा चालू होने की उम्मीद जगी है। इससे लोगों को लंबा चक्कर लगाने से निजात मिलेगी और समय व ईंधन की बचत होगी।
-1795853028637_m.webp)
छोटी गंडक पर पुल चालू कराने की तैयारियां तेज। जागरण
संवाद सूत्र, मझौलीराज। नवलपुर-मझौलीराज के बीच छोटी गंडक नदी पर बने पीपा पुल से दोबारा आवागमन शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। पुल चालू कराने की तैयारियां तेज होने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी है। इसके शुरू होते ही दोनों तरफ के गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए लंबा रास्ता नहीं तय करना पड़ेगा।
पीपा पुल बंद रहने से लोगों को नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती है। इसका सबसे अधिक असर रोजाना आने-जाने वाले नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, किसानों और विद्यार्थियों पर पड़ रहा है।
दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल चालू होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि लोगों के समय और ईंधन की भी बचत होगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, नवलपुर और मझौलीराज के बीच यह पीपा पुल आसपास के गांवों के लिए आवागमन का महत्वपूर्ण माध्यम है। बाजार पहुंचने, खेती-किसानी और अन्य जरूरी कामों के लिए लोगों को इसी रास्ते से सहूलियत मिलती है।
यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों के युद्ध का भारत पर असर: 9 महीने में डेढ़ गुना हुई फोरलेन सड़क की लागत; 152 करोड़ पहुंचा बजट
पुल बंद होने से इन कामों के लिए अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। पुल को दोबारा चालू करने की तैयारियां तेज होने के बाद लोगों को जल्द आवागमन बहाल होने की आस जगी है।
यह भी पढ़ें- सोनभद्र में फर्जी एडमिट कार्ड और नियुक्ति पत्र थमा 55 लाख ठगे, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार