विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Monsoon Update: मानसून की मेहरबानी से खेतों में लहराई हरियाली, बंपर पैदावार की उम्मीद

Published: Fri, 08 Aug 2025 03:55 PM (IST)

मानसून की समय पर हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है खेतों में धान की फसल ...और पढ़ें

खेतों में खाद डालने और निराई-गुड़ाई की तैयारी में जुटे किसान। जागरण
खेतों में खाद डालने और निराई-गुड़ाई की तैयारी में जुटे किसान। जागरण

HighLights

  1. समय पर मानसून से किसानों में खुशी |
  2. धान की फसल में अच्छी बढ़वार |

जागरण संवाददाता, पथरदेवा। मानसून की समय पर और अच्छी वर्षा से इस बार खेतों में हरियाली लहलहाने लगी है। धान की फसल तेजी से बढ़ रही है और खेतों में धान की फसल पर रौनक लौट आई है। किसानों के चेहरों पर लंबे समय बाद सुकून और संतोष की झलक साफ देखी जा सकती है।

वर्षा के चलते जहां खेतों में पानी की समुचित व्यवस्था हो गई है। वहीं किसानों ने अब खाद डालने और निराई-गुड़ाई की तैयारी शुरू कर दी है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा, तो इस बार धान की फसल से रिकार्ड उत्पादन की उम्मीद है।

इस बार बरसात समय से हुई है, जिससे फसल की बढ़वार बहुत अच्छी हो रही है। उम्मीद है कि मेहनत का फल भी अच्छा मिलेगा।-विजय प्रताप मल्ल, किसान, ग्राम महुआडीहा।

मानसून की यह कृपा न केवल फसलों की स्थिति को बेहतर बना रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों के आत्मविश्वास को भी नई उड़ान दे रही है।

-ध्रुवदेव शाही, किसान नेता ग्रामपंचायत पकहा।

गांव-देहात में अब फिर से खेती की गूंज सुनाई देने लगी है। किसानों की फसल देखरेख में लगी मेहनत वर्षा ने किसानों के जीवन में नई ऊर्जा भर दी है। किसान खुशहाल रहेगा तो हम दुकानदारों के व्यवसाय में भी वृद्धि होती है।

-महिवाल जायसवाल, व्यापारी, बघौचघाट।

फसलों के जरूरत के अनुसार वर्षा हो रही है,ऐसे ही होती रही तो धान की फसल रोग मुक्त होगी जिससे पैदावार अच्छी होगी। इसके साथ ही छोटे मत्स्य पालकों जिनके तालाबों में पानी नहीं था, उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा।

-संतोष चतुर्वेदी, कृषि वैज्ञानी, कृषि विज्ञान केंद्र,देवरिया।