देवरिया में नाबालिग का बनवा दिया जॉब कार्ड, प्रधान-सचिव पर मुकदमा
देवरिया में मनरेगा के तहत एक नाबालिग का जॉब कार्ड फर्जी तरीके से बनवाने का मामला सामने आया है, जिसमें ...और पढ़ें
-1793432822051_m.webp)
तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
नाबालिग का मनरेगा जॉब कार्ड फर्जी उम्र से बना।
प्रधान पुत्र को 15 की जगह 35 वर्ष दर्शाया गया।
न्यायालय के आदेश पर प्रधान-सचिव पर मुकदमा।
संवाद सूत्र, खुखुंदू, (देवरिया)। मनरेगा में नाबालिग को मजदूर दिखाकर सरकारी अभिलेखों में उसकी उम्र 35 वर्ष दर्ज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र का जाब कार्ड बनवाने के लिए उसकी वास्तविक उम्र में हेरफेर कराई। शिकायत पर न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए ग्राम प्रधान, उनके पुत्र, ग्राम पंचायत सचिव समेत अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। इसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला देवरिया जिले के जैतपुरा गांव का है। देवरिया के अहमद नगर निवासी और स्थायी पता जैतपुरा बताने वाले नसीम अहमद ने न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि 12 दिसंबर 2021 को ग्राम प्रधान जहीरुद्दीन खान और ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार की मिलीभगत से प्रधान के पुत्र अदनान खान का मनरेगा जाब कार्ड संख्या 360-32-036-433 बनवाया गया।
शिकायतकर्ता के मुताबिक, अदनान की वास्तविक जन्मतिथि नौ मार्च 2006 है। इस हिसाब से जॉब कार्ड बनवाए जाने के समय उसकी उम्र करीब 15 वर्ष नौ माह थी, लेकिन अभिलेखों में उसे 35 वर्ष का दर्शाया गया। आरोप है कि नाबालिग को कागजों में बालिग दिखाकर मनरेगा के तहत सरकारी धन का अनुचित लाभ लेने की कोशिश की गई।
नसीम अहमद ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में जानकारी लेने के लिए जब उन्होंने ग्राम प्रधान से संपर्क किया तो उनके साथ अभद्रता की गई और धमकी दी गई।
यह भी पढ़ें- देवरिया के सलेमपुर नगर पंचायत में 2.70 करोड़ से संवरेगी सूरत, सड़क-नाली का होगा निर्माण
प्रभारी निरीक्षक बीवी राजभर ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान जहीरुद्दीन खान, उनके पुत्र अदनान खान, ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज मामले की जांच की जा रही है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।