विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में अमृतसर एक्सप्रेस के आगे आया युवक, दोनों पैर कटे; गोरखपुर रेफर

Published: Sat, 14 Nov 2026 10:23 AM (IST)

अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके दोनों पैर कट ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक।

  2. हादसे में युवक के दोनों पैर गंभीर रूप से कटे।

  3. घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

संवाद सूत्र, बनकटा। अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से शनिवार की भोर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 3:30 बजे भाटपार रानी स्टेशन मास्टर ने रेलवे पोल संख्या 418 के पास एक व्यक्ति के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल की पहचान प्रेम कुमार शाह पुत्र बिंदा शाह निवासी ग्राम सैदपुर, थाना गोरेयाकोठी, जिला सिवान (बिहार) के रूप में की।

ट्रेन के चालक के मेमो के अनुसार, युवक ट्रेन से गिरा नहीं था, बल्कि ट्रेन के आगे आ गया था। हादसे में उसके दोनों पैर कट गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति में उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने युवक के स्वजन को घटना की सूचना दे दी है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में व्यापारियों की उदासीनता, कर ब्याज माफी योजना से नहीं ले रहे लाभ

आरपीएफ इंस्पेक्टर भटनी ने बताया कि युवक का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। ट्रेन के आगे आने से हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें- देवरिया के तीन गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह लहूलुहान; 9 पर केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।