देवरिया के तीन गांवों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत छह लहूलुहान; 9 पर केस
गौरीबाजार में पारिवारिक कलह और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में एक महिला सहित छह लोग ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गौरीबाजार में मारपीट की तीन घटनाओं में छह घायल हुए।
पारिवारिक कलह और पुरानी रंजिश मुख्य कारण रहे।
पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
संवाद सूत्र गौरीबाजार। तीन गांवों में पारिवारिक कलह और पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर नौ आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना सोपरी बुजुर्ग की है। यहां की निवासी शिल्पा गौड़ ने बताया कि 13 नवंबर 2026 को उनके भसुर सुनील कुमार गौड़ और उनकी पत्नी करिश्मा ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें व उनके पति श्रीराम गौड़ को बुरी तरह पीटा। हमले में शिल्पा का सिर फट गया। पुलिस ने दंपती के खिलाफ केस दर्ज किया है।
दूसरी घटना में मुकुन्दपुर निवासी पंकज पासवान ने बताया कि सात नवंबर की शाम वह गांव के सोहित के साथ बाइक से बैतालपुर बाजार जा रहे थे। जगदीशपुर मोड़ के पास पुरानी रंजिश में घात लगाए बैठे जे.पी. यादव, अविनाश पासवान और सर्वेश पासवान ने जातिसूचक गालियां देते हुए पंच व कड़े से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सीओ रुद्रपुर मामले की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच, जीआरपी-आरपीएफ और डॉग स्क्वॉयड ने ली 3 ट्रेनों में तलाशी
तीसरी घटना डुमरी गांव की है, जहां 12 नवंबर की रात पुराने विवाद में वाजीद अली, रहीम, सेराज अली और अजहार अली ने दरवाजे पर चढ़कर लाठी-डंडों से हमला कर सैफ अली व उनके भाई सुहैल अली को घायल कर दिया। पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।