देवरिया में पुलिसकर्मियों को फिटनेस के लिए लगवाई दौड़, कमियां मिलने पर दी चेतावनी
देवरिया के पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ...और पढ़ें

पुलिसकर्मियों को फिटनेस के लिए लगवाई दौड़।
HighLights
एसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया।
पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए दौड़ लगवाई।
विभिन्न शाखाओं की कमियां दूर करने की सख्त चेतावनी दी।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी ली और उसका निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए दौड़ लगवाई। अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के उद्देश्य से टोलीवार ड्रिल भी कराया। साथ ही पुलिसकर्मियों को नियमित व्यायाम, योग और प्राणायाम करने की सलाह दी।
परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी प्रतिभाग किया। इसके बाद एसपी ने क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी-112 पीआरवी और डाग स्क्वायड का निरीक्षण किया।
इस दौरान मिली कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी-112 वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरणों और प्राथमिक उपचार किट की स्थिति भी जांची।
एसपी ने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और कुशल संचालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गार्द कमांडरों और विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों व अभिलेखों का भी अवलोकन किया। सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और समय-समय पर अद्यतन करने की हिदायत दी।
उन्होंने चेतावनी दी कि निरीक्षण में मिली कमियों को तत्काल दूर कर लिया जाए। अगली बार निरीक्षण के दौरान कमियां मिलने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान एएसपी आनंद कुमार पांडेय, सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी, सीओ यातायात सत्येंद्र कुमार राय और प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में अटल आवासीय विद्यालयों के संचालन की बनेगी नई नीति, पीपीपी मॉडल पर होगा अध्ययन