Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साहित्यकार कृष्ण शलभ के निधन पर जताया शोक

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 01 Nov 2017 11:39 PM (IST)

    देवरिया: देश के जाने माने बाल साहित्यकार सहारनपुर निवासी कृष्ण शलभ के मार्ग दुर्घटना में ...और पढ़ें

    Hero Image
    साहित्यकार कृष्ण शलभ के निधन पर जताया शोक

    देवरिया: देश के जाने माने बाल साहित्यकार सहारनपुर निवासी कृष्ण शलभ के मार्ग दुर्घटना में निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई। नागरी प्रचारिणी सभा में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। कवि दयाशंकर कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में कवियों ने उनके साहित्य के क्षेत्र में योगदान की चर्चा की। कवियों ने कहा कि वह एक बेहद सरल, सहज इंसान थे। उनके आकस्मिक निधन से साहित्य जगत खासकर बच्चों के साहित्य लेखन के क्षेत्र में सन्नाटा हो गया है। कवि इंद्र कुमार दीक्षित ने कहा कि बच्चों के लिए उनका लेखन व्यापक है। उनका जाना साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। कवि उद्भव मिश्र ने कहा कि कृष्ण शलभ से कम समय की मुलाकात है लेकिन वह अविस्मरणीय है। कवि सरोज पांडेय ने कहा कि बाल साहित्य के क्षेत्र में उनके कार्य आने वाले साहित्यकारों को प्रेरणा देता रहेगा। कवि सौदागर ¨सह ने नवगीत लेखन में मील का पत्थर बताया। इस दौरान दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से उनके परिवार को दुख सहने का ताकत देने की प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में कुमार जितेंद्र, हरिनारायण कुशवाहा, बृजेंद्र मिश्र, जगन्नाथ श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें