विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के गोपालगंज में खौफनाक वारदात, दरवाजा बंद करने के विवाद में भतीजे ने चाची की कुदाल से काटकर की हत्या

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:26 AM (IST)

बिहार के गोपालगंज में दरवाजा बंद करने के मामूली विवाद में एक भतीजे ने अपनी चाची जुलेखा खातून की कुदाल ...और पढ़ें

मृतका की फाइल फोटो। जागरण

मृतका की फाइल फोटो। जागरण

HighLights

  1. भतीजे ने दरवाजा बंद करने के विवाद में चाची को मारा।

  2. कुदाल से हमला कर जुलेखा खातून की हत्या कर दी।

  3. देवरिया मेडिकल कॉलेज में महिला को मृत घोषित किया गया।

जागरण संवाददाता देवरिया। पड़ोसी प्रांत बिहार के गोपालगंज में दरवाजा बंद करने के विवाद में भतीजे ने अपनी चाची की कुदाल से काटकर कर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल महिला को स्वजन उपचार के लिए रात में 11.15 बजे महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के देउरवा गांव में जुलेखा खातून (30) पत्नी खुर्शीद अंसारी अपने तीन बच्चों के साथ घर पर रहती थीं। उनके पति खुर्शीद अंसारी करीब 15 दिन पहले सऊदी अरब गए हैं।

स्वजन के अनुसार, शनिवार रात करीब आठ बजे जुलेखा ने अपने दरवाजे का फाटक बंद कर दिया। इसी बात को लेकर उनके भतीजे ने विरोध शुरू कर दिया। दरवाजा बंद करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आक्रोशित भतीजे ने कुदाल से जुलेखा के सिर पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से लहूलुहान होकर गिर पड़ीं।

घटना के बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद जुलेखा को मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मां की मौत के बाद तीनों मासूम बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति के विदेश में होने के कारण परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह भी पढ़ें- देवरिया में व्यापारियों की उदासीनता, कर ब्याज माफी योजना से नहीं ले रहे लाभ

परिवार में जुलेखा के साथ उनकी नौ साल की बेटी गुलनाज परवीन, तीन साल का बेटा फैज अली और दो साल की बेटी अरीबा परवीन रहते थे। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर देवरिया रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच, जीआरपी-आरपीएफ और डॉग स्क्वॉयड ने ली 3 ट्रेनों में तलाशी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।