विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deoria News: पूर्व विधायक डॉ.भोला पांडेय का निधन, प्लेन हाईजैक करने पर हुई थी खूब चर्चा

Published: Fri, 23 Aug 2024 03:01 PM (IST)

Former MLA Dr Bhola Pandey passed away कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक डा.भोला पांडेय का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ में निधन हो गया। उन्होंने 1978 में इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में प्लेन हाईजैक किया था। उन्होंने क्रिकेट की गेंद को बम बताकर पायलट को धमकी दी थी। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी ने शोक व्यक्त किया है।

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के बाद प्लेन हाईजैक कर दुनिया का ध्यान खींचा था।
इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के बाद प्लेन हाईजैक कर दुनिया का ध्यान खींचा था।

जागरण संवाददाता, देवरिया। कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व विधायक डा.भोला पांडेय का लंबी बीमारी के बाद लखनऊ स्थित आवास पर निधन हो गया। वह उस समय चर्चा में आए जब पू्र्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के बाद प्लेन हाईजैक कर दुनिया का ध्यान खींचा था।

1980 व 1989 में द्वाबा, बलिया से विधायक चुने गए। बाद में उन्होंने सलेमपुर को राजनीतिक कार्य क्षेत्र बनाया और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा।उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष ऋषिकेश मिश्र के कैंप कार्यालय पर आयोजित शोक सभा में उपस्थित कांग्रेसजन ने शोक व्यक्त किया है।

इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में किया था प्लेन हाईजेक

जनता पार्टी की सरकार के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में 1978 में भोला पांडे एवं एक अन्य व्यक्ति ने पालम हवाई अड्डे से इंडियन एयरलाइंस का विमान हाईजैक कर लिया था। उसके बाद सरकार परेशान हो गई थी।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में जगदीशपुर से जैतपुर तक बनेगा एक्सप्रेस-वे, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक का सफर होगा आसान

बड़ी मुश्किल के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री रामनरेश यादव ने वाराणसी हवाई अड्डे पर भोला पांडे से वार्ता की। उसके बाद उन्होंने प्लेन को मुक्त किया। इस बीच उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद इंदिरा गांधी की सरकार आई। तब उन्हें जेल से रिहा किया गया।

क्रिकेट की गेंद को बताया था बम

इंडियन एयरलाइंस के विमान में भोला पांडे ने अपने हाथ में लिए क्रिकेट की गेंद को बम तथा खिलौने को पिस्टल बताकर प्लेन को बम से उड़ाने की धमकी देकर पायलट को अपने कब्जे में कर लिया था। जब पिस्टल एवं गेंद की जांच पड़ताल की गई तो वह बम नहीं था। उस दौरान इसकी खूब चर्चा हुई। उस वक्त भोला पांडे की पूरी दुनिया में चर्चा हुई थी।

इसे भी पढ़ें-पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, AI की मदद से रखी जा रही नजर-PHOTOS

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।