Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेती और किसान सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 21 Feb 2020 10:52 PM (IST)

    शासन की योजनाओं का लाभ किसानों को मिले व उन्हें तकनीकी जानकारी प्राप्त हो इसी उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रदेश के भीतर 181 नए किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत किया है।

    खेती और किसान सरकार की प्राथमिकता: कृषि मंत्री

    देवरिया : कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने शुक्रवार को पथरदेवा विकास खंड परिसर में बने कंस्ट्रक्शन आफ मल्टीपरपज सीड स्टोर एंड टेक्नोलाजी डिसमिनेशन सेंटर (किसान कल्याण केंद्र) का लोकार्पण किया। राज्य कृषि विकास योजना के तहत बनाए गए किसान कल्याण केंद्र के निर्माण पर 80.14 लाख रुपये लागत आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों के साथ ही आमजन के जीवन में परिवर्तन लाने में किसान कल्याण केंद्र सशक्त माध्यम है। शासन की योजनाओं का लाभ किसानों को मिले व उन्हें तकनीकी जानकारी प्राप्त हो, इसी उद्देश्य से योगी सरकार ने प्रदेश के भीतर 181 नए किसान कल्याण केंद्र स्वीकृत किया है। जिसमें 14 केंद्र देवरिया जनपद में बनेंगे। खेती, किसान व विकास सरकार की प्राथमिकता है। आज दिल्ली के शाहीन बाग में अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है। यह देश की अखंडता में विघटन करने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी को देश हित में सोचने की जरूरत है। हमारा काम केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि समाज व जनता का उत्थान करना है। प्रत्येक ब्लाक में रविवार को स्वास्थ्य मेला सुबह दस बजे से दो बजे तक लगाया जाएगा। जिसमें लोगों का मुफ्त में इलाज व दवाएं उपलब्ध कराई जाएगी। ब्लाक प्रमुख सुब्रत शाही, पूर्व ब्लाक प्रमुख ब्रह्मा यादव, उप निदेशक कृषि डा.एके मिश्र, संजीत धर द्विवेदी, बीडीओ आलोक सिंह ने संबोधित किया। उपजिलाधिकारी सदर दिनेश मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मो.मुजम्मिल, टीएन राव, रणधीर सिंह, रमेश सिंह, मदनमोहन गुप्ता, सुजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner