Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 27 Oct 2020 12:01 AM (IST)

    देवरिया में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री का आगमन 28 अक्टूबर को होगा। ...और पढ़ें

    Hero Image
    कल आएंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

    देवरिया: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे चंद्रशेखर आजाद इंटर कालेज देवगांव गौरीबाजार में आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने दी।

    तहसील न्यायालयों का जारी रहेगा बहिष्कार

    देवरिया सदर तहसील न्यायालयों का बहिष्कार आगे भी जारी रहेगा। तहसील बार एसोसिएशन ने सात नवंबर तक सभी न्यायालयों के बहिष्कार का निर्णय लिया है। अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने बताया कि संगठन के प्रस्ताव के बाद भी अफसरों ने समस्याओं को दूर करने के प्रति कोई रुचि नहीं दिखाई और न ही संज्ञान लिया है। इसलिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    36 घंटे से आपूर्ति ठप ,दर्जनों गांवों में अंधेरा

    बनकटा क्षेत्र के गजहडवा विद्युत उपकेंद्र से संचालित दर्जनों गांव रविवार की रात से ही अंधेरे में हैं । बंगराबाजार,बखरी,अहिरौली, परसिया ,सिकटिया,बसावन चक,प्रतापपुर सहित अनेकों गांव की विद्युत आपूर्ति रविवार की रात से ही ठप है। एसडीओ कांता नाथ पांडेय ने बताया कि उपकेंद्र का ब्रेकर फेल हो जाने के कारण यह दिक्कत आई है। उसे दुरुस्त किया जा रहा है।