विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में उग्रसेन सेतु की मरम्मत में अभी लगेंगे 45 दिन से अधिक, नए पुल की मांग

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:32 PM (IST)

देवरिया में उग्रसेन सेतु के क्षतिग्रस्त तीसरे डेक की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसमें 45 दिन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. उग्रसेन सेतु के तीसरे डेक की मरम्मत जारी, 45 दिन लगेंगे।

  2. समाजवादी पार्टी ने मरम्मत के बजाय नया पुल बनाने की मांग की।

  3. 40 साल पुराना पुल दो बार क्षतिग्रस्त, जनता परेशान।

संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। कपरवार-रामजानकी मार्ग स्थित उग्रसेन सिंह सेतु के क्षतिग्रस्त तीसरे डेक की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। बुधवार को डेक में आठ आइ बीम डालने का कार्य पूरा कर लिया गया। अब चैनल और प्लाई लगाकर शटरिंग की जाएगी। इसके बाद ढलाई का कार्य होगा। सेतु से आवागमन बहाल होने में अभी 45 दिन से अधिक समय लगने की संभावना है। तब तक लोगों को आवागमन के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।

क्षतिग्रस्त डेक में 4.60 मीटर और 3.70 मीटर लंबाई की आठ आइ बीम लगाई गई हैं। इनके लगाने का कार्य पूरा होने के बाद अब चैनल और प्लाई लगाकर शटरिंग की जाएगी। इसके बाद ढलाई की प्रक्रिया शुरू होगी। मरम्मत कार्य पूरा होने तक सेतु पर आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा।

नया पुल बनाने की मांग को लेकर सपा ने सौंपा ज्ञापन
उग्रसेन सेतु की मरम्मत के विरोध में बुधवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बरहज तहसील पहुंचकर नायब तहसीलदार अवीरल वर्मा को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने 'लेपन कार्य बंद करो, नए पुल का प्रबंध करो'  के नारे लगाए।

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि उग्रसेन सेतु करीब 40 वर्ष पुराना हो चुका है। पिछले चार महीने में यह दो बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। इससे लोगों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर बरहज की जनता के साथ उग्रसेन सेतु पर आंदोलन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- देवरिया में Cos 8279 गन्ने पर लाल सड़न रोग का हमला, किसानों की बढ़ी चिंता

उन्होंने सरकार पर अनियमितता का आरोप भी लगाया। ज्ञापन सौंपने वालों में विकास विश्वकर्मा, अमित प्रधान, दिनेश कुमार, अजीत प्रसाद, विकास यादव, राहुल सिंह, संजय तिवारी और भोला शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- देवरिया के भाटपाररानी में 123 करोड़ की लागत से बनेगा 1200 मीटर लंबा ROB, शासन से मिली मंजूरी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।