विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में Cos 8279 गन्ने पर लाल सड़न रोग का हमला, किसानों की बढ़ी चिंता

Published: Thu, 05 Nov 2026 12:02 PM (IST)

देवरिया में Cos 8279 प्रजाति के गन्ने में लाल सड़न बीमारी के लक्षण दिखने से किसानों की चिंता बढ़ गई ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. देवरिया में Cos 8279 गन्ने में लाल सड़न बीमारी के लक्षण।

  2. किसानों को पैदावार और चीनी रिकवरी में गिरावट का डर।

  3. गन्ना विभाग से तत्काल जांच और उपचार की मांग की।

संवाद सूत्र, बनकटा, (देवरिया)। बेहतर पैदावार और चीनी रिकवरी की उम्मीद में गन्ने की Cos 8279 प्रजाति की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। खेतों में गन्ने की फसल पर लाल सड़न बीमारी के लक्षण दिखाई देने से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। किसानों को डर है कि यदि समय रहते बीमारी पर नियंत्रण नहीं किया गया तो उनकी लागत बढ़ने के साथ उपज में भी गिरावट आ सकती है।

गन्ने की खेती किसानों की आय का प्रमुख आधार है। ऐसे में फसल में लाल सड़न रोग लगना किसानों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। बीमारी के कारण पौधों की बढ़वार प्रभावित होने और गन्ने की गुणवत्ता में गिरावट आने की आशंका है। इसका असर चीनी मिलों में गन्ने की पेराई के दौरान मिलने वाली रिकवरी पर भी पड़ सकता है। हालांकि, बीमारी की वास्तविक प्रकृति और नुकसान का आकलन कृषि विशेषज्ञों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

किसानों की मांग है कि गन्ना विभाग और चीनी मिल प्रबंधन प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर बीमारी की पहचान करें और उसके नियंत्रण के लिए जरूरी उपाय बताएं। किसानों का कहना है कि समय रहते उचित सलाह और उपचार नहीं मिलने पर फसल को बचाना मुश्किल हो सकता है।

यह भी पढ़ें- देवरिया के भाटपाररानी में 123 करोड़ की लागत से बनेगा 1200 मीटर लंबा ROB, शासन से मिली मंजूरी

हालांकि Cos 8279 प्रजाति में बीमारी के लक्षण सामने आने पर गन्ना विभाग और चीनी मिल के अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ गई है। प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर किसानों को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके और संभावित नुकसान कम किया जा सके।

यह भी पढ़ें- रामपुर कारखाने से प्रदेश स्तर तक का सफर, शहला अहरारी बनीं यूपी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष




'इस प्रजाति में लाल सड़न रोग का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है इसके रोकथाम के लिए किसानों को उचित जानकारी दी जा रही है और किसानों को यह सलाह दिया जा रहा कि अब इस प्रजाति को न बोया जाए।


-

-रामकुमार शर्मा, जीएम, केन, प्रतापपुर।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।