रामपुर कारखाने से प्रदेश स्तर तक का सफर, शहला अहरारी बनीं यूपी महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष
देवरिया की शहला अहरारी को उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने 15 साल पहले ...और पढ़ें

HighLights
शहला अहरारी बनीं उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष।
देवरिया की निवासी, पहले पूर्वी जोन अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थीं।
2022 विधानसभा चुनाव में रामपुर कारखाना से कांग्रेस प्रत्याशी थीं।
जागरण संवाददाता, देवरिया। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव के तहत देवरिया की शहला अहरारी को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। अब तक वह महिला कांग्रेस के पूर्वी जोन की अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में जुटी थीं।
शहला अहरारी रामपुर कारखाना विधान सभा क्षेत्र के हरिंदापुर गांव की निवासी हैं। उन्होंने करीब 15 वर्ष पूर्व कांग्रेस की सदस्यता ली थी। इसके बाद से वह पार्टी संगठन को मजबूत करने और उसकी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
साल 2022 के विधान सभा चुनाव में उन्होंने रामपुर कारखाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़ें- एसएसपी बरेली पर सख्त टिप्पणी के लिए हाई कोर्ट ने जताया खेद, तथ्य छिपाने वाले याची पर 50000 का जुर्माना
इसी क्रम में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने शहला अहरारी को प्रदेश महिला संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया।