विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आईटीआई टॉपर नीतेश को पीएम मोदी की मौजूदगी में मिलेगा सम्मान, देवरिया में खुशी की लहर, जिले का नाम रोशन

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:55 PM (GMT+05:30)

देवरिया के नीतेश चौरसिया ने आईटीआई फीटर ट्रेड में सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. नीतेश चौरसिया ने आईटीआई फीटर ट्रेड में किया टॉप।

  2. प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में लखनऊ में होगा सम्मान।

  3. देवरिया जिले में नीतेश की उपलब्धि पर खुशी की लहर।

जागरण संवाददाता, देवरिया। आईटीआई के फीटर ट्रेड में देवरिया के नीतेश चौरसिया ने सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उन्हें 21 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

नीतेश के साथ उत्तर प्रदेश के पांच अन्य परीक्षार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। डायरेक्टर जनरल आफ ट्रेनिंग (डीजीटी) की ओर से सम्मानित होने वाले 52 टॉपरों की सूची जारी की गई है।

नीतेश शहर के देवरिया खास स्थित देवरिया प्राइवेट आईटीआई के छात्र हैं। उन्होंने फीटर ट्रेड में सेंट्रल जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नीतेश ने हाईस्कूल की पढ़ाई आरएस कान्वेंट स्कूल, महेन और इंटरमीडिएट की पढ़ाई श्रीकृष्ण इंटर कालेज, बरहज से पूरी की है।

उनके पिता सुभाष चौरसिया मुंबई की एक निजी कंपनी में टेक्नीशियन हैं, जबकि माता अर्चना देवी गृहिणी हैं। बड़े भाई सौरभ चौरसिया डिप्लोमा इन सेफ्टी आफिसर की पढ़ाई कर रहे हैं और छोटे भाई आयुष चौरसिया 12वीं के छात्र हैं। नीतेश की इस उपलब्धि पर परिवार, कालेज के शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी है। नीतेश की इस उपलब्धि से देवरिया में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें- पीएम केयर्स योजना: देवरिया की बेटी मीनू साहनी को मिला 10 लाख का चेक, विधायक ने संवारा भविष्य

यह भी पढ़ें- देवरिया में पुलिसकर्मियों को फिटनेस के लिए लगवाई दौड़, कमियां मिलने पर दी चेतावनी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।