पीएम केयर्स योजना: देवरिया की बेटी मीनू साहनी को मिला 10 लाख का चेक, विधायक ने संवारा भविष्य
देवरिया सदर विधायक डा. शलभ मणि त्रिपाठी ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत बालिका मीनू साहनी को 10 ...और पढ़ें

यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है।
HighLights
विधायक ने बालिका मीनू साहनी को 10 लाख का चेक दिया।
पीएम केयर्स योजना कोविड अनाथ बच्चों के लिए है।
योजना का लक्ष्य बच्चों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
जागरण संवाददाता, देवरिया। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत गुरुवार को देवरिया सदर के विधायक डा.शलभ मणि त्रिपाठी ने बालिका मीनू साहनी को 10 लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विधायक ने अपने निजी आवास पुरवा चौराहा पर ग्राम जंगल अकटहा, पोस्ट छपौली, विकासखंड गौरीबाजार निवासी स्व. परशुराम साहनी की पुत्री मीनू को चेक सौंपा।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अनाथ एवं बेसहारा बच्चों तथा महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
इनका उद्देश्य जरूरतमंदों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के साथ महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त करना है। योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने में महिला कल्याण विभाग और जिला बाल संरक्षण इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण है।
क्या है पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना
पीएम केयर्स फार चिल्ड्रन योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 29 मई 2021 को प्रारंभ किया गया था। यह योजना उन बच्चों के लिए है जिन्होंने वर्ष 2020 से प्रारंभ हुई कोविड 19 महामारी के दौरान अपने माता पिता, कानूनी अभिभावक अथवा दत्तक माता पिता को खो दिया।
यह भी पढ़ें- लोक आस्था के महापर्व पर रेलवे का तोहफा, देवरिया स्टेशन से गुजरेंगी 16 स्पेशल ट्रेनें; गूंजेंगे पारंपरिक छठ गीत
इस योजना का उद्देश्य 23 वर्ष की आयु तक पहुंचने पर इन बच्चों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत बच्चों को वित्तीय सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा एवं आवास से संबंधित विभिन्न लाभ प्रदान किए जाते हैं।