विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में रंजिश और धमकी से परेशान युवक ने उठाया खतरनाक कदम, मोबाइल टावर पर चढ़कर की कार्रवाई की मांग

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:51 AM (IST)

देवरिया के गौरकोठी गांव में एक युवक धमकी मिलने के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह धमकी देने वालों ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. युवक विकास गोंड धमकी मिलने के बाद टावर पर चढ़ा।

  2. धमकी देने वालों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग की।

  3. पुलिस और ग्रामीण युवक को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे।

संवाद सूत्र, बरियारपुर। गौरकोठी गांव में गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे नीचे उतारने के लिए सैकड़ों ग्रामीण जुट गए। सूचना पर पहुंचे बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस टीम और ग्रामीणों की मदद से युवक को समझाने में लगे रहे, लेकिन देर तक वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ।

गौरकोठी निवासी विकास गोंड पुत्र स्वर्गीय राजेश गोंड का आरोप है कि गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में एक पक्ष के जेल में बंद युवकों की जमानत के सिलसिले में वह गुरुवार को न्यायालय गया था। वहां से लौटते समय दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी से आक्रोशित होकर वह शाम को गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गया।

युवक की मांग है कि उसे जान से मारने की धमकी देने वालों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी या पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दें। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ग्रामीणों के सहयोग से लगातार उसे नीचे उतारने का प्रयास करते रहे। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुटी रही।

यह भी पढ़ें- देवरिया जेल में 45 क्षमता वाले बैरक में ठूसे गए हैं 80 कैदी, बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।