Deoria News : सड़क किनारे मिला घायल युवक का शव, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान
देवरिया के मैरवा-सलेमपुर मार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव के पास मिले शव के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस शव की पहचान करने और मामले की छानबीन में जुटी है। ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचित किया।
जागरण संवाद, देवरिया । मैरवा-सलेमपुर मार्ग पर सड़क के किनारे 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक के सिर में पीछे गंभीर चोट के निशान है। पुलिस शव का पहचान करने में जुटी है। शव भाटपाररानी थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव के समीप मिला है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को किया फोन
भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मैरवा सलेमपुर मार्ग पर बहियारी बघेल पुल के पश्चिम 30 वर्षीय युवक का शव देख ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक की पहचान में जुट गई। सूचना मिलने पर सुबह घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।
शरीर पर चोटों के निशान
मृत युवक हल्के पीले रंग का टी शर्ट व हाफ पैंट पहना है। उसके सिर में पीछे गंभीर चोट के निशान है। युवक की हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। थानाध्यक्ष भाटपाररानी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।