Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गड्ढे में मिला पुरोहित का शव, हत्या की आशंका

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 02 Sep 2021 12:16 AM (IST)

    गौरीबाजार के छेरीहा गांव के रहने वाले थे शाम को घर से निकले थे घटनास्थल पर पहुंचे सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने लिया जायजा

    Hero Image
    गड्ढे में मिला पुरोहित का शव, हत्या की आशंका

    जागरण संवाददाता, देसही देवरिया, देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में बुधवार की सुबह पुरोहित का शव पानी भरे गड्ढे में मिला। शरीर पर चोट के कई निशान थे। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरीबाजार के छेरीहा गांव के रहने वाले हरिकेश उपाध्याय उम्र 35 वर्ष पुत्र जयमंगल उपाध्याय पुरोहित का कार्य करते थे। पुलिस के मुताबिक, स्वजन से किसी कार्य से बाहर जाने की बात कहकर निकले थे। उन्होंने कहा था कि कुछ देर में ही वापस आ जाएंगे। लेकिन वह वापस नहीं लौटे। उनका शव गांव से पंद्रह किलोमीटर दूर महुआडीह थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में एक राइस मिल के पूरब तरफ स्थित पानी भरे गड्ढे में मिला। शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान थे। खून निकल रहा था। पानी में शव डूबने के चलते फूल गया था। मछली मारने गए कुछ लोगों ने शव देखा तो महुआडीह पुलिस को सूचना दी। युवक की पहचान के लिए पुलिस परेशान रही। काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त हो सका। सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक की पहचान हो गई है। शरीर से खून निकल रहा था। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

    --

    मोबाइल घर पर छोड़ दिया था

    शव की शिनाख्त के बाद स्वजन का रोते-रोते बुरा हाल था। उनकी पत्नी शशिप्रभा ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मोबाइल चार्ज में लगाकर बाहर निकले थे। पुलिस मोबाइल के रिकार्ड खंगालने में जुटी है। पुलिस को उम्मीद है कि आखिरी समय में जिन लोगों से बातचीत हुई है। उनके माध्यम से घटना की सच्चाई का पता चल जाएगा।