Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोडवेज में अब 24 घंटे वाइफाइ की मिलेगी सुविधा

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 21 Sep 2021 11:46 PM (IST)

    नगर पालिका अध्यक्ष ने वाइफाइ सुविधा का किया लोकार्पण 15 से 20 हजार रुपये तक हर महीने वाइफाइ का आएगा खर्च

    Hero Image
    रोडवेज में अब 24 घंटे वाइफाइ की मिलेगी सुविधा

    जागरण संवाददाता, देवरिया : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के देवरिया डिपो के यात्रियों को 24 घंटे रोडवेज परिसर में वाइफाइ की सुविधा मिलेगी। नगर पालिका प्रशासन ने इसका इंतजाम कराया है। मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह ने इस सुविधा का लोकार्पण किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि समय अत्याधुनिकता का है, बावजूद इसके यहां इंटरनेट की सुविधा यात्रियों के लिए नहीं थी। बोर्ड ने यहां वाइफाइ की सुविधा देने की मंजूरी दी और यहां 90 हजार रुपये खर्च कर नगर पालिका ने हर दिन यात्रा करने वाले पांच हजार से अधिक यात्री व अन्य लोगों के लिए वाइफाइ की सुविधा मुहैया कराया है। इसके बाद तहसील परिसर, दीवानी कचहरी समेत कुछ जगहों पर भी यह सुविधा मुहैया कराने की हमारी योजना है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सिंह, सभासद आशुतोष तिवारी, सेराज अहमद, गोविद चौरसिया, आशीष गुप्ता, वीरेंद्र कुमार सिंह, नित्यानंद पांडेय, संजय तिवारी मौजूद रहे। नगर पालिका प्रशासन छोटा पार्क में खोलेगा ओपन जिम जागरण संवाददाता, देवरिया : शहर के न्यू कालोनी स्थित छोटा पार्क में अब लोग अपनी सेहत संवारेंगे। इसकी तैयारी नगरपालिका प्रशासन ने शुरू कर दी है। सेहत संवारने के लिए उपकरण लगेंगे। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सबकुछ ठीक रहा तो अक्टूबर में जिम का लोकार्पण किया जाएगा।

    न्यू कालोनी में छोटा पार्क है, जहां हर दिन शाम को मेले जैसा माहौल रहता है। लोग टहलने व घूमने हर दिन जाते हैं। लोगों की सेहत को संवारने की मंशा के तहत नगर पालिका प्रशासन यहां ओपन जिम खोलने की तैयारी में है। सितंबर के अंत तक जिम के लिए 13 उपकरण लगा दिए जाएंगे। इसके लिए अध्यक्ष अलका सिंह के प्रयास से बजट भी पास कर दिया गया है। जिम के अंदर व बाहर पेयजल के लिए दो आरओ भी लगाए जाएंगे। जिम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। दो से तीन दिनों के अंदर सभी उपकरण आ जाएंगे। नागरिकों की सेहत को लेकर पालिका सजग है। उसी को ध्यान में रखते हुए जिम बनाया जा रहा है।

    रोहित सिंह

    अधिशासी अधिकारी

    नगर पालिका देवरिया