Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: देवरिया में पेड़ से लटकी मिली छात्रा, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

    Updated: Fri, 25 Apr 2025 11:12 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कालाबन गांव में हाईस्कूल की एक छात्रा का शव शुक्रवार की सुबह सागौन के पेड़ से लटकता मिला। छात्रा के पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को मोबाइल फोन पर बुलाकर हत्या कर दी गई और फिर पेड़ से लटका दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    शव मिलने के बाद रोते-बिलखते परिजन। जागरण

    जागरण संवाददाता, देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के कालाबन गांव में हाईस्कूल की छात्रा का शव शुक्रवार की सुबह सागौन केे पेड़ की डाल से लटकता मिला। शव मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा के पिता का आरोप है कि छात्रा को मोबाइल फोन से बुलाकर हत्या कर पेड़ से लटकाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरीबाजार थानाक्षेत्र केे लवकनी गांव की रहने वाली 16 वर्षीय मुस्कान पुत्री मुन्ना यादव हाईस्कूल की छात्रा थी। उसका परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आने वाला था। मुस्कान की गुरुवार की देर शाम बड़ी बहन से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। देर रात उसके मोबाइल फोन पर किसी का काल आया।

    उसके बाद वह चुपके से घर से निकली। स्वजन देर रात तक उसको खोजते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। कालाबन गांव के लोग शुक्रवार की सुबह खेतों की तरफ टहलने के लिए निकले थे। तभी बगीचे में सागौन के पेड़ की डाली से छात्रा को फंदे से लटकते देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी।

    मौके पर परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। जागरण


    इसे भी पढ़ें- मुस्कान की राह पर रजिया… जो अटैची सऊदी अरब से लाया, उसमें ही पति को कर दिया पैक, भांजे के साथ था प्रेम प्रसंग

    आत्महत्या की सूचना क्षेत्र में फैली तो आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। गौरीबाजार पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना के बारे में स्वजन से पूछताछ की। पिता मुन्ना यादव का आरोप है कि बेटी को बुलाकर हत्या कर पेड़ पर टांग दिया गया है।

    मौके पर जुटी भीड़। जागरण


    रुद्रपुर के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरी का शव पेड़ की डाल पर फंदे से लटकता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पिता ने हत्या कर टांगने का आरोप लगाया है।

    इसे भी पढ़ें- Pahalgam Attack: यूपी से वापस भेजे जाएंगे डेढ़ हजार से अधिक पाकिस्तानी नागरिक, सभी जिलों से जुटाई जा रही जानकारी