जिला पंचायत अध्यक्ष का किया अभिनंदन
अखिल भारतीय मालवीय ब्राह्मण समाज ने जिला पंचायत अध्यक्ष का किया अभिनंदन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा गिरीश चंद्र

जागरण संवाददाता, सोनूघाट, देवरिया: अखिल भारतीय मालवीय ब्राह्मण समाज की तरफ से रविवार को सम्मान समारोह का आयोजित किया गया। सोंदा स्थित एक मैरेज हाल में जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही ने कहा कि अखिल भारतीय मालवीय बाह्मण समाज के लोग जनपद के 32 गांवों में निवास करते हैं। भाजपा सरकार ने मालवीय ब्राह्मण समाज के पं. गिरीश चंद्र तिवारी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का अवसर दिया है।
पं. तिवारी का स्वभाव है कि वह हर व्यक्ति को समान रूप से सहयोग करते रहते हैं। देवरिया के विकास में श्री तिवारी का अतुलनीय योगदान होगा। जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मैं सदा मालवीय परिवार के साथ-साथ जनपद देवरिया के समस्त नागरिकों के विकास के लिए अपनी पूरी क्षमता व सामर्थ्य के साथ समर्पित रहूंगा। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री गंगेश्वर चतुर्वेदी तथा अध्यक्षता अच्युतानंदन तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के संयोजक राजा पांडेय, अध्यक्ष अनुराग उपाध्याय, संरक्षक सतीश चंद्र उपाध्याय, उमेश तिवारी, डा. सुबाष चंद्र चतुर्वेदी, सुधीर उपाध्याय, सुनील मिश्रा, बलराम उपाध्याय, रघुवंश दुबे, सतेंर्द तिवारी, संजय दुबे, राहूल दुबे, सरोज मिश्रा, राजेश मालवीय, प्रेम उपाध्याय, सुधांशु उपाध्याय, विनित मिश्रा, मंटु मिश्रा, जयंत नाथ, प्रेम उपाध्याय ने बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि लार बबलू सिंह, हियुवा के शैलेन्द्र सिंह उर्फ टुन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे। मझौलीराज पहुंचे हथुआ महाराज के वंशज का हुआ स्वागत सलेमपुर,देवरिया: हथुआ राज (बिहार) के महाराजा के वंशज मृगेंद्र प्रताप शाही रविवार को मझौलीराज परिवार पहुंचे। नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
मझौली महाराजा के वंशज उमेश प्रताप मल्ल, राजकुमार देवेश प्रताप मल्ल व अभिषेक प्रताप मल्ल ने राजकीय शिष्टाचार के अनुरूप स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चारण द्वारा पूजन कराया गया। महाराजा मृगेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि मझौलीराज से मेरे राज परिवार का पारिवारिक संबंध है। उन्होंने बताया कि आज सावन का प्रथम पवित्र दिन है तथा दीर्घेश्वरनाथ मंदिर का दर्शन कर मुझे अपार शांति की अनुभूति हुई।
महाराज मृगेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि मझौलीराज के राजपरिवार वीरता, विद्वता के क्षेत्र में काफी ख्याति प्राप्त रहा है। इस परिवार के वंशज विरासत को पुन: संवारने व विकसित करने में लगे हैं जो प्रशंसा के पात्र हैं। राजकुमार अभिषेक प्रताप मल्ल ने कहा कि हथुआ महाराज का आगमन से मझौली क्षेत्र की जनता काफी अभिभूत हुई है। बताया कि इतिहासकार कृष्ण कुमार सिंह धन्यवाद के पात्र है जो दोनों राज परिवारों को पुन: जोड़ने में भूमिका निभाई है।
इस मौके पर महंत जगरनाथ दस, प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह, जीतेश कुमार सिंह, अशोक सिंह, सदन नारायण शाही आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।