विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देवरिया में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी हत्या, 7 साल बाद कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद की सजा

Published: Sat, 31 Oct 2026 03:15 PM (IST)

देवरिया की अदालत ने 2019 के एक हत्या मामले में तीन दोषियों को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये अर्थदंड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. देवरिया कोर्ट ने तीन हत्यारों को आजीवन कारावास दिया।

  2. प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया।

  3. शस्त्र अधिनियम में एक दोषी को दो साल की सजा मिली।

विधि संवाददाता, देवरिया। अपर सत्र न्यायाधीश नरेंद्र नाथ त्रिपाठी की अदालत ने शुक्रवार को हत्या के एक मामले में तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। वहीं, एक आरोपित प्रमोद कुमार यादव को शस्त्र अधिनियम के तहत भी दोषी पाते हुए दो वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नितेश कुमार पांडेय ने बताया कि तीन मार्च 2019 को दिन में करीब 11:30 बजे एकौना थाना क्षेत्र के बकरुवा बेलवा निवासी रमायन यादव मोटरसाइकिल से गोरखपुर जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे प्रमोद कुमार यादव पुत्र राम दौड़ निवासी रौनापार, विजय यादव पुत्र सेक्रेटरी यादव निवासी फलवा राघव पट्टी और महेश यादव पुत्र रामाशीष यादव निवासी ब्रह्मपुर, थाना झंगहा, गोरखपुर ने उनकी मोटरसाइकिल रोक ली और रुपये मांगने लगे।

इसी दौरान विवाद बढ़ने पर आरोपितों ने कट्टे से गोली मारकर रमायन यादव की हत्या कर दी। उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी नेहा यादव की तहरीर पर एकौना थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- देवरिया में नाबालिग का बनवा दिया जॉब कार्ड, प्रधान-सचिव पर मुकदमा

विवेचना के दौरान प्रमोद यादव की निशानदेही पर कट्टा बरामद हुआ था। इसके आधार पर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। उभय पक्षों के तर्कों और साक्ष्यों के अवलोकन के बाद अदालत ने तीनों आरोपितों को हत्या का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही प्रमोद यादव को शस्त्र अधिनियम के मामले में दो वर्ष के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

यह भी पढ़ें- देवरिया के सलेमपुर नगर पंचायत में 2.70 करोड़ से संवरेगी सूरत, सड़क-नाली का होगा निर्माण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।